बहुत सो लोग हैं जो सुंदर दिखना चाहते हैं, जिस वजह से वे जिम, मेकअप आदि पर लगे रहते हैं। ये सब भी ठीक है, लेकिन इन सब चीजों के साथ अपने कपड़ों पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। मान लिजिए आपकी बॉडी अच्छी है, मेकअप भी अच्छा है, लेकिन आपके कपड़े ही बेकार हो तो कोई भी इंप्रेशन नहीं पड़ेगा। आपका फर्स इंप्रेशन ही खराब हो जाएगा। इसलिए यहां हम आपके लिए कुछ टिप्स लाएं हैं, जिन्हें आप अपनी रोजाना की जिंदगी में यूस कर सकते हैं और अपनी लुक को अलग बना सकते हैं।
Brands के कपड़े

लोगों को लगता है कि बड़े ब्रांड के कपड़े पहनने से ही वे स्टाइलिश दिख सकते हैं, लेकिन ये गलते है। ये बिल्कुल जरूरी नहीं है कि कपड़े ब्रांड के हों। आपको कपड़े अलग और जगह के हिसाब से पहनने चाहिए।
Color Combinations

फैशन के हिसाब से सब बदलता रहता है। एक एरा था जब लोग चटक रंग के कपड़े पहनना पसंद करते थे।आजकल के समय में लोग बैगी क्लॉथ, क्लासी कपड़े, हल्के रंग पहनना पसंद करते हैं। न्यूड और पेस्टल रंग लड़के, लड़कियां दोनों को पसंद आते हैं। इसी के चलते वार्डरोब में सफेद, बेज, क्रीम, ब्लैक, ग्रे, ब्लू, कैमल ब्राउन, पिंक रंग अवश्य शामिल करें और ये रंग ट्रेंड में भी है।
Fabric

मौसम के हिसाब से ही आप अपने आउटफिट के फैब्रिक का चयन करें। अगर नहीं करेंगे तो आपका लुक खराब हो सकता है। गर्मियों में ऑर्गेंजा, लिनेन कॉटन और टिश्यू फैब्रिक और सर्दियों में ऊनी, वेल्वेट और सिल्क फैब्रिक का चयन करें।
Bags for Women

आजकल के फैशन के हिसाब से बड़े बैग कैरी करने का फैशन नहीं है। आपको छोटे साइज का बैग कैरी करना चाहिए। बैग अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए।
Light Makeup

पहले की तरह हैवी मेकअप अब कोई खास पसंद नहीं करता। ट्रेंड के हिसाब से न्यूड मेकअप चल रहा है। इसे किसी भी आउटफिट के साथ किया जा सकता है, बल्कि शादी तक में लड़कियां न्यूड मेकअप का चयन करती हैं। अगर आपको न्यूड शेड नहीं पसंद है तो लाइट पिंक शेड का चयन करें।
लड़कों के लिए खास बात

तैयार होते वक्त पुरुषों को इस बात पर ध्यान देना जरूरी है कि उनकी अच्छी तरह से सफाई हो। हाथ में घड़ी पहन सकते हैं। जगह के हिसाब से ही कपड़ों का चयन करें, ताकि लोग आपके लुक से इंप्रेस हों। बालों और दाढ़ी को भी सही से सेट करें।
