एक्जिमा से निपटना थोड़ा निराशाजनक हो सकता है, क्योंकि इसके खुजलीदार और सूखे पैच अक्सर असुविधा का कारण बनते हैं। यदि आप इन लक्षणों को कम करने के लिए कोई नैचुरल तरीका ढूंढ रहे हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि एक्जिमा क्या है और आप इससे अपना बचाव कैसे कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

मेथी के बीज

मेथी के बीज आजमाने लायक हो सकते हैं। ये छोटे-छोटे बीज जो शायद आपकी रसोई में पहले से ही मौजूद हों। सदियों से पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। हम आपको विस्तार से बताते हैं कि मेथी के बीज एक्जिमा को कैसे शांत करने में मदद कर सकते हैं।

त्वचा से जुड़ी बीमारी करेंगे ठीक

मेथी के बीजों में म्यूसिलेज, सैपोनिन और फ्लेवोनोयड जैसे यौगिक प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा से जुड़ी बीमारी को ठीक कर देते हैं।

क्या है एक्जिमा?

एक्जिमा या एटोपिक डर्मेटाइटिस एक पुरानी त्वचा की स्थिति है जिसमें सूजन, लालिमा और खुजली होती है। यह स्थिति अक्सर त्वचा पर खुजली वाले, सूखे पैच के रूप में प्रकट होती है जो सूजन और संक्रमित हो सकते हैं।

एलर्जी और जलन

इससे जूझ रहे हर व्यक्ति में इसके लक्षण अलग-अलग होते हैं और इसमें एलर्जी, तनाव या जलन शामिल हो सकते हैं।

सूजन और लालिमा होगी दूर

मेथी के बीजों में सूजनरोधी गुण होते हैं जो एक्जिमा से जुड़ी सूजन और लालिमा को कम करने में मदद कर सकते हैं। मेथी के बीजों में मौजूद म्यूसिलेज पानी के साथ मिलने पर जेल जैसा पदार्थ बनाता है। ऐसे में यदि आप एक्जिमा से पीड़ित हैं तो इसे अपनी रुटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *