हमें जब भी काम करने के वक्त एनर्जी चाहिए होती है तो हम कॉफी या किसी प्रकारी की एनर्जी ड्रिंक ले लेते हैं। लोगों को लगता है ऐसा करने से उनका काम आसानी से हो जाएगा। इन चीजों में कैफीन जरूर होती है जिससे आप उस समय तो काम कर पाएंगे लेकिन बाद में आपके शरीर को ही नुकसान होगा।
कुछ लोगों को इन ड्रिंक्स की पैकिंग देखकर पीने का मन करता है या दूसरों की देखा-देखी में करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये छोटी सी बोतल या कैन में आने वाली चीज आपके शरीर को बड़ी और गंभीर बीमारियां लगवाने में बहुत आगे है। चलिए जानते हैं इसका शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ता है।
Energy Drinks का शरीर पर प्रभाव
Caffeine
कैफीन पीना सेहत के लिए हानिकारक बताया गया है, लेकिन फिर भी हम इसका सेवन पूरे मन से करते हैं। ये हमारी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। एनर्जी ड्रिंक में कैफीन होती है जो हमारे शरीर में प्रवेश कर शरीर को खराब करती है। इसके ज्यादा सेवन से सांस लेने में दिक्कत और धड़कन में भी तीव्रता आती है।
Sugar
चीनी एक हद तक शरीर में जाए तो ठीक लगती है अगर उससे ज्यादा सेवन करते हैं तो खतरनाक साबित हो जाएगी। अतिरिक्त चीनी के इस्तेमाल से रक्त शर्करा स्तर में वृद्धि हो सकती है। एनर्जी ड्रिंक के ज्यादा सेवन से शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ सकता है, जिससे शरीर को भारी नुकसान होगा।
Dental Issues
अगर रोजाना आप इन ड्रिंक का सेवन करते हैं तो शरीर की दिक्कतों के साथ-साथ दांत में भी प्रॉब्लम होने की संभावनाएं हैं।
Sleep Problems
ज्यादा सेवन से आपको नींद की दिक्कतें हो सकती हैं। जब आपका शरीर रेस्ट लेना चाहेगा तो आप रेस्ट नहीं करेंगे क्योंकि आपके शरीर में कैफीन होगा जो आपको सोने से रोक सकता है।
इसलिए जितना हो सके इन ड्रिंक्स के सेवन से बचें और बच्चों को भी दूर रखें। दिन में सिर्फ एक बार ही इसका सेवन करना ठीक माना गया है। अगर आपको अपनी सेहत को ठीक रखना है तो कोशिश करें कि आप इसका बहुत कम सेवन करें। इस बारे में आप डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं।
