मोटापा किसे पसंद होता है? किसी को भी नहीं। हर कोई चाहता है कि वह पतला हो, क्योंकि पतले लोग सुंदर दिखते हैं। हमारे समाज में एक ब्यूटी स्टैंडर्ड बनाया गया है कि जो पतला है, गोरा है, वह ही सुंदर है, बाकी कोई भी नहीं। इसलिए लोग अलग अलग तरह की चीजें करते रहते हैं। कोई सर्जरी करवाता है, कोई जिम जाता जोकि अच्छी बात है, लेकिन अगर आप शरीर को स्टेरॉयड देंगे तो काम खराब है। इसी को देखते बाजार में मोटापा कम करने की गोली आई है।
इस गोली का नाम ओज़ेम्पिक है। दावा किया गया है कि ये मोटापा तेजी से कम करने में मददगार है और साथ ही दुबले-पतले भी फिट बन सकते हैं।
Ozempic
ओजेम्पिक को सेमाग्लूटाइड भी कहा जाता है। साल 2017 में अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इसे 18 साल से ज्यादा उम्र के टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के इलाज के लिए मंजूरी दी थी। डॉक्टर की सलाह के बिना इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसे इंसुलिन बढ़ता है। बता दें कि यह वजन घटाने के लिए अधिकृत नहीं है लेकिन कभी-कभी डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं।
दवा किस तरह करती है काम
यह दवा जब शरीर में जाती है तो नेचुरल तरीके से उत्पादित हार्मोन की नकल करती है। जब हार्मोन का लेवल बढ़ता है तो मॉलीक्यूल ब्रेन में जाते हैं और संकेत देते हैं कि पेट भर गया है। इसकी वजह से खाया हुआ खाना शरीर से देरी से निकलता है और पाचन भी कम हो जाता।
क्या सच्ची वजन कम होता है?
जानकारी के अनुसार पता चला है कि ओजेम्पिक में एक्टिव सेमाग्लूटाइड होता है, जो वजन घटाने के लिए प्रभावी है, लेकिन आप अगर इसका पूरा असर चाहते हैं तो हेल्दी-पौष्टिक खाना और एक्सरसाइज भी जरूर करें। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोटापा कम करने के लिए सिर्फ इसी पर निर्भर नहीं रह सकते हैं, नहीं तो साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
कितने समय में होगा वजन कम
इसका असर हर किसी इंसान के शरीर में अलग अलग हो सकता है। इसका असर कुछ हफ्ते में ही नजर आने लगता है। हालांकि इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। ये शरीर में कैलोरी की कमी और भूख को दबाने का काम करती है। इससे शरीर को नुकसान होने की बहुत संभावनाएं हैं।
