ब्लड प्रेशर हाई कभी भी और कहीं भी हो सकता है। ये बता कर नहीं होता है और साथ ही इसका कोई खास इलाज भी नहीं है। लेकिन अपने खाने में आप थोड़ा बदलाव कर इसे कंट्रोल कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर में बहुत बार लोगों को दर्द, घबराहट, धुंधलापन जैसी परेशानियां हो सकती हैं और हार्ट अटैक आने का खतरा भी हो सकता है। ऐसे में आप नीचे बताई गई चीजों को फॉलो कर सकते हैं।

Green Vegetables

हरी सब्जियां तो वैसे भी सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। यदि आप डाइट में पालक और लेट्यूस जैसी हरी सब्ज़ियां शामिल करेंगे तो कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में मिलेगा। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

Banana

यह तो सभी को ही पता है कि केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। पोटैशियम से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

Beetroot

नाइट्रिक ऑक्साइड ब्लड वेसल्स को खोलने और ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद करता है, जोकि की चुकंदर में अधिक मात्रा में पाया जाता है।

Garlic

इसकी मदद से भी मांसपेशियां आराम में रहती हैं और ब्लड फ्लो ठीक रहता है। इसे कच्चा खाने के साथ-साथ खाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक एंटी-बायोटिक और एंटी-फंगस है और इससे नाइट्रिक ऑक्साइड भी बढ़ता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *