जिन महिलाओं की पहली बार प्रेग्नेंसी होती है, उन्हें अक्सर बहुत से सवाल आते हैं। उनका मन विचारों से भरा रहता है। उन्हें बहुत बार बुरे ख्यालात भी आते हैं और अच्छे भी। वे यह सोचती रहती हैं कि क्या जो मैं खाना खा रही हूं, वे बच्चे के लिए ठीक है कि नहीं आदि सवाल। पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को अक्सर ये तीन सवाल सताते हैं, तो आइए और जानते हैं कौन से हैं वे तीन सवाल।

प्रेग्नेंसी में वजन कितना होना चाहिए?

एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने का कोई पैरामीटर नहीं है। वजन महिलाओं के शरीर के आकार, डाइट आदि पर निर्भर करता है। अगर बात करें तो पहले से लेकर 9 महीने तक के सफर में एक महिला का वजन 9 से 12 किलो तक बढ़ता है। बता दें कि अगर जिन महिलाओं का कंसीव करने से पहले वजन कम था, उनका 15 से 20 किलो तक वजन बढ़ना ठीक माना जाता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान कितने लोगों का भोजन करें

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस दौरान एक महिला के अंदर एक और जान पल रही होती है और उसी के लिए भरपूर मात्रा में पोषण लेना चाहिए, लेकिन आपको दो लोगो के हिसाब का खाना भी नहीं खाना है। प्रेग्नेंट महिलाओं की डाइट में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम का सही संतुलन होना चाहिए।

सोने की ठीक पोजीशन

एक महिला को सोने की पोजीशन खुद देखनी चाहिए, ताकि वे उस पोजीशन में ठीक रहे और आराम महसूस कर सके। अगर दूसरी तिमाही की बात करें तो इसमें महिलाओं को बाईं करवट लेकर सोना चाहिए, क्योंकि इस समय तक उनके गर्भाशय का आकार बड़ा होने लगता है। इससे पूरी मात्रा में गर्भ में खून पहुंचता है। जिससे बच्चे का विकास सही तरीके से होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *