ये शुरू से ही कहा जा रहा है कि हरी सब्जियां हमारे शरीर और सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। हरी सब्जियों को खाने से सेहत ठीक रहती है और मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। हरी सब्जियों में मौजूदा भिंडी को सेहत का खजाना कहा जाता है। इसको खाने से सिर्फ सेहत ही ठीक नहीं रहती है, बल्कि बहुत सी बीमारियों से भी दूर रहते हैं। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, साथ ही कई तरह के विटामिन और मिनिरल्स भी पाए जाते हैं।
लाभ
भिंडी को खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है साथ ही इसके लाभ भी लाजवाब है। भिंडी को ओकरा भी कहते हैं और अंग्रेजी में इसे लेडी फिंगर कहा जाता है। शुगर को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला यूजेनॉल बॉडी में इंसुलिन का प्रतिरोध तेज करता है।
वेट कंट्रोल करने में भी भिंडी फायदेमंद है, क्योंकि उसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। अगर कोई मेटाबॉलिज्म बूस्ट करना चाहता है तो भिंडी बहुत फायदेमंद है। कमजोर इम्यून सिस्टम को ठीक करता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में और आंखों से संबंधित परेशानियों को दूर करने में भी मदद करती है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम रहता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है जिससे दिल संबंधी खतरे कम होते हैं।
