आज के समय में कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिससे कई लोग जूझ रहे हैं। भारत में हर साल भारी मात्रा में लोग कैंसर के कारण अपनी जान गंवाते हैं। इसके 200 से ज्यादा अलग-अलग प्रकार हैं जो कई अलग-अलग संकेत और लक्षण पैदा कर सकते हैं। कभी-कभी लक्षण शरीर के खास हिस्सों जैसे कि पेट या त्वचा को प्रभावित करते हैं लेकिन संकेत ज्यादा सामान्य भी हो सकते हैं और इनमें वजन कम होना, थकान या बिना कारण दर्द शामिल हो सकता है। कैंसर के कुछ संभावित लक्षण जैसे गांठ, दूसरों की तुलना में ज्यादा नजर आते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं होता कि वे ज्यादा जरुरी है या इनसे ही कैंसर होने की संभावना ज्यादा है। कैंसर के संभावित लक्षणों की जांच करवाना बहुत जरुरी है।
लक्षण
कैंसर लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। एक व्यक्ति में होने वाले लक्षण दूसरों से अलग हो सकते हैं और कुछ लोगों में कोई लक्षण नहीं होते इसलिए, आपको कैंसर के सभी संकेतों और लक्षणों को याद रखने की जरूरत नहीं है। यह जानना जरूरी है कि आपके लिए क्या सामान्य है और अगर आपको कोई असामान्य बदलाव या कुछ ऐसा नजर आता है जो ठीक नहीं होता तो अपने डॉक्टर से बात करें। इससे शुरुआती चरण में कैंसर का निदान करने में मदद मिल सकती है, जब उपचार के सफल होने की संभावना ज्यादा होती है।

कैंसर के 15 कॉमन दिखने वाले लक्षण
डॉक्टर्स हमेशा कहते हैं कि जिसे मामूली लक्षण समझकर लोग अनदेखा कर देते हैं उन्हीं से बाद में पता चलता है कि वह कैंसर के शुरुआती लक्षण हैं और बाद में यही जानलेवा बन जाते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे जिन्हें अक्सर लोग मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं।
ओवेरियन कैंसर
पेट का फूलना, भारीपन अगर हफ्ते में आपको यह बार-बार हो रहा है तो यह ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
ब्रेन ट्यूमर
यदि लगातार सिर में दर्द रह रहा है और यह दर्द काफी समय से हो रहा है तो ब्रेन ट्यूमर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

ओरल कैंसर
यदि बहुत दिनों तक मुंह में छाले हो रहे हैं या बार-बार छाले हो रहे हैं तो यह ओरल कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकते हैं, जो लोग स्मोक करते हैं उन्हें ओरल कैंसर का खतरा काफी ज्यादा रहता है।
कोलोन, प्रोस्टेट कैंसर
अगर बार-बार बाथरूम की आदत में आपको बदलाव दिख रहे हैं तो यह कोलन और प्रोस्टेट कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
स्टोमेक कैंसर या गले का कैंसर
अगर खाना, पानी या किसी भी चीज को निगलने में परेशानी हो तो यह स्टोमेक और गले के कैंसर का संकेत हो सकता है।
सर्वाइकल और ओवेरियन कैंसर
यदि किसी महिला या लड़की के पीरियड्स में असमान्य तौर पर परिवर्तन दिखे तो उन्हें डॉक्टर्स से तुरंत कंसल्ट करना चाहिए, क्योंकि इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है। यह सर्वाइकल कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
ब्लड कैंसर
अगर जांघ या शरीर पर काफी ज्यादा ब्लू पैचेज दिख रहे हैं या ऐसा लग रहा है कि चोट लगने वाला मार्क है तो यह ब्लड कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
लंग्स कैंसर
यदि किसी व्यक्ति को काफी दिनों से खांसी है और वह रूक नहीं रही है तो उन्हें तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। साथ ही साथ यदि व्यक्ति को सूखी खांसी है तो यह लंग्स कैंसर या टीबी का शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर
यदि किसी व्यक्ति के ब्रेस्ट में चेंजेज, भारीपन, गांठ, निप्पल का कलर बदलना, निप्पल में बदलाव, डिस्चार्ज हो तो यह भी ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
जल्दी-जल्दी बुखार
जल्दी -जल्दी बुखार या इंफेक्शन होना ल्यूकेमिया कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता हैं।
कुछ अन्य लक्षण
मेनोपॉज के बाद भी यदि ब्लीडिंग हो रही है तो इसे आप नॉर्मल नहीं ले सकते। यह यूटेरिन और सर्विकल कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। कैंसर के शुरुआती लक्षण ऐसे भी होते हैं कि अचानक से वजन का बढ़ना या गिरना, कई बार भूख की कमी, बालों का झड़ना यह सभी कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।
