हर कोई हमेशा जवान और सुंदर दिखना चाहता है लेकिन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को कोई रोक नहीं सकता क्योंकि यह नैचुरल है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उसका असर चेहरे पर दिखने लगता है। उम्र के साथ हर किसी के चेहरे की चमक और सुंदरता खोती चली जाती है लेकिन अगर आप चाहें तो इस सुंदरता को लंबे समय तक कायम रख सकते हैं जिसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करनी होंगी। कुछ सुपरफूड्स ऐसे भी होते हैं जो एजिंग की प्रक्रिया को कम करने में मददगार होते हैं क्योंकि इनमें विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट और अन्य यौगिक भरपूर मात्रा में होते हैं। उम्र बढ़ने में सहायक खाद्य पदार्थों में कुछ विशेष रूप से स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं जैसे विटामिन सी से भरपूर खट्टे फल, ब्लूबेरीज, पत्तेदार हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स, ऐसे में आपको ऐसे कुछ फूड्स बताते हैं आपको अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
एवोकाडो
विटामिन्स और फाइबर से भरपूर ये फल सुपरफूड की कैटेगरी में आता है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन ई, फोलेट, नियासिन, विटामिन-बी और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं। ये आपकी स्किन से एजिंग के साइंस को कम करता है और आपको जवां रहने में मदद करता है। एक रिसर्च से यह पता चलता है कि आठ हफ्ते तक रोजाना एक एवोकाडो का सेवन करने से त्वचा की स्किन को मजबूती और इलास्टिसिटी को बढ़ावा मिलता है।

ब्लूबेरीज
2019 में बताया गया कि ब्लूबेरीज के स्वास्थ्य लाभों पर शोध की समीक्षा की और उस दौरान पाया गया कि उसमें ऐसे गुण हैं जो उम्र बढ़ने के कई पहलुओं का समर्थन करते हैं। ऐसे में इसे आप अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां
2018 के शोध से यह पता चलता है कि हरी पत्तेदार सब्जियां उम्र बढ़ने के कारण होने वाली समस्याओं को धीमा करने में मदद करती हैं क्योंकि ये ऐंटीऑक्सिडेंट्स का बढ़िया सोर्स मानी जाती है जो लोग रोज 1-2 हरी सब्जियों की सर्विंग खाते हैं, वो मैंटली तौर पर ऐसे लोगों की तुलना में 10 साल छोटे दिखते हैं जो शायद ही कभी या कभी-कभी इनका सेवन करते हैं।

