हमारी त्वचा बहुत ही नाजुक है। इसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। चेहरे की त्वचा बहुत कोमल होती है। इसलिए इसे धोने के लिए अच्छे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत बार लोग चेहरा धोने के लिए अलग-अलग साबुन का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना आपके चेहरे को नुकसान पहुंचा सकता है। इस नुकसान से बचने के लिए आपको एक नियमित और सही तरह के साबुन का चयन करना बहुत जरूरी है।
Natural Moisturizer को नुकसान
साबुन में अलग-अलग तरह के केमिकल्स और इंग्रीडिएंट्स मौैजबद होते हैं। अलग अलग साबुन का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की प्राकृतिक नमी खराब हो सकती है। इससे आपकी त्वचा रूखी जाएगी।
PH Imbalance
हमारी त्वचा का पीएच बैलेंस होता है। अगर आप अलग-अलग तरह के साबुन को त्वचा पर लगाएंगे तो आपकी त्वचा का पीएच इंबैलेंस हो सकता है। इससे आपकी त्वचा का संतुलन बिगड़ जाएगा। जिससे पिंपल्स, रैशेज और रेडनेस जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।
Allergy और Sensitivity
कई बार अलग-अलग साबुन यूज करने से आपकी त्वचा को एलर्जी और सेंसिटिविटी हो सकती है। इस वजह से आपकी त्वचा पर जलन, दाने और सूजन हो सकती है।
इन सब चीजों से निजात पाने के लिए आपको अपनी त्वचा के लिए सही साबुन का चयन करना चाहिए, ताकि आप इन चीजों का शिकार न हों।
