जब बात फिट रहने की आती है तो इसका मतलब है कि आपको शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह से स्वस्थ रहना है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हम अच्छे खान-पान का सहारा लेते हैं और तनाव मुक्त रहने की कोशिश करते हैं लेकिन शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आपको योग का अभ्यास भी करना चाहिए। योग करने से आपका मन और मस्तिष्क सही रहता है। आप तनाव से बचे रहते हैं और अच्छा महसूस करते हैं। जब आप अच्छा महसूस करते हैं, तो स्वस्थ भी खुद ही रहने लगते हैं। यूं तो फिट और हेल्दी रहने के लिए कोई भी योगासन किया जा सकता है। लेकिन इस लेख में आपको आपको कुछ ऐसे आसान से योगासन बताते हैं जिनके जरिए आप अपनी रुटीन यानी की दिन शुरु कर सकते हैं। आइए जानते हैं।
मार्जरी आसन
शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आप मार्जरी आसन का अभ्यास भी कर सकते हैं। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है। पीठ और गर्दन की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं जिससे मसल्स पेन में आराम मिलता है। इतना ही नहीं मार्जरी आसन करने से शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। इसे करने से पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म भी स्वस्थ रहता है। यदि आप इस आसन को रोजाना करेंगे तो हाथों और कलाई की मांसपेशियां भी मजबूत बनेंगी।

करने का तरीका
. इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं।
. इसके बाद घुटनों को मोड़कर जमीन पर रखें।
. अपनी हथेलियों को भी जमीन पर ही रखें।
. अब सांस ले और हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं।
. सांस छोड़ते हुए पीठ को अंदर की ओर झुकाएं और ऊपर देखें।
. इस स्थिति में कुछ सेकेंड तक रुकें।
. आप इस आसन को 5 बार दोहरा सकते हैं।
समस्थिति आसन
स्वस्थ रहने के लिए समस्थिति आसन करना भी फायदेमंद होता है। इस आसन को करने से आपको कमर, पीठ और पैरों के दर्द में आराम मिल सकता है। यह आसन पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। साथ ही, मन और मस्तिष्क को भी शांत करता है। यदि आप रोजाना इस आसन को करेंगे तो चिंता और अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसे करने से बोन डेंसिटी, मेंटल फोकस और एनर्जी बढ़ती है।
करने की विधि
. इस आसन को करने के लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं। इस दौरान अपनी पीठ और कमर को सीधा रखें।
. अब हाथों को कमर के दोनों तरफ रखें। अपने चेहरे को सामने की तरफ रखें।
. इस अवस्था में कुछ देर रहें और गहरी सांस लेते रहें।
. आप भी फिट और हेल्दी रहने के लिए इन 4 योगासनों की रोजाना प्रैक्टिस कर सकते हैं, लेकिन इन आसन को शुरू करने से पहले आपको वर्कआउट जरूर करना चाहिए।
पादंगुष्ठासन
फिट और हेल्दी रहने के लिए आप रोज पादंगुष्ठासन कर सकते हैं। इस आसन को करने से प्रजनन क्षमता मजबूत होती है। इसे करने से पेट की मांसपेशियों की मसाज होती है। इससे मसल्स टोन होती हैं और दर्द से राहत मिलती है। यदि आपको अनिद्रा की समस्या है तो आप इस आसन की रोजाना प्रैक्टिस कर सकते हैं।
करने का तरीका
. सबसे पहले आप जमीन पर खड़े हो जाएं।
. अपने हाथों को जांघों को पास लेकर जाएं।
. अब सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर झुकें।
. हाथों को पैरों के साथ में रखें।
. अपने पैरों को एक-दूसरे से करीब ले जाएं।
. इस स्थिति में सांस लें और छोड़ें।
. आप इस अवस्था में 60 सेकेंड तक रुक सकते हैं।
. इस बात का ध्यान रखें कि इस दौरान आपकी पीठ, कमर और पैर बिल्कुल सीधे हों।
. शुरुआत में इस आसन को करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन रेगुलर प्रैक्टिस से आपको इसे करने में आसानी हो सकती है।
वृक्षासन
फिट और हेल्दी रहने के लिए आप वृक्षासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से लिगामेंट्स और टेंडन्स मजबूत बनते हैं। वृक्षासन करने से कोर मसल्स भी मजबूत बनती हैं। इस आसन की रेगुलर प्रैक्टिस से शरीर के संतुलन में सुधार होता है। इसे करने से कमर, जांघों, कूल्हों और पेल्विक एरिया के दर्द से राहत मिल सकती है।

करने का तरीका
. इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं।
. अब दाएं पैर को घुटने से मोड़ते हुए ऊपर लाएं और तलवे को बाईं जांघ पर रख दें।
. इसके बाद हथेलियों को ऊपर ले जाएं और प्रणाम की मुद्रा में रखें।
. इस दौरान अपना बैलेंस बनाकर रखें।
. 40-50 सेकेंड तक इस अवस्था में रुकें।
. आप इस आसन को 3-5 बार दोहरा सकते हैं।
