आजकल मानसून के चलते बहुत सी बीमारियों हो रही है। इन बीमारियों में डेंगू भी है। जितना छोटा नाम है इसका, उतनी ही ज्यादा खतरनाक है। इस बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। ये बीमारी किसी को भी हो सकती है। बड़े से लेकर छोटे बच्चो तक।
ऐसी ही एक खबर काफी प्रचलित हो रही है कि सिंगर राहुल वैद्य डेंगू का शिकार हो गए हैं। उन्हें डेंगू से जूझते हुए कुछ दिन हो गए हैं और अब उनकी पत्नी और अभिनेता दिशा परमार भी डेंगू का शिकार हो गई हैं। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि अब उनकी पत्नी दिशा परमार जोकि टीवी जगत की अभिनेत्री हैं, उन्हें भी डेंगू हो गया है। इसके बाद उनकी पत्नी ने जवाब में लिखा कि वह दोनों हमेशा एक साथ ही रहते हैं। उन्होंने कंबल ओढ़े एक फोटो पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा कि सिक क्लब में आपका स्वागत है।

Prevention of Dengue
डेंगू से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। जहां आप सोते हैं अगर वहां स्क्रीनिंग या एयर कंडीशनिंग नहीं है तो भी मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। मच्छरों से बचने के लिए रिपेलेंट या कॉयल इस्तेमाल करें। लंबी बाजू वाले और ढीले कपड़े पहने। बाहर जाते समय भी यही तरकीब आपनाएं और लंबी बाजू की कमाजों के साथ लंबी पैंट भी पहनें।
पानी के सारे बर्तन ढके हुए हों और घर के आस-पास पूरी सफाई हो। पानी की टंकी भी ढकी हो। पक्षियों या जानवरों के पानी के बर्तनों में से पानी बदलते रहें। पसीने और परफ़्यूम की गंध से बचें। अगर लगाना है तो बिना किसी खुशबू वाला सामान लगाएं।
