रोज केला खाने खाने से पेट और शरीर से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हर रोज 1 केला जरूर खाना चाहिए। इससे शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। फलों का राजा भले ही आम होता है लेकिन केला खाने के भी कई सारे फायदे होते हैं। केला किसी से भी कम नहीं है। स्वाद और स्वास्थ्य दोनों में यह शानदार फल है, एनर्जी से भरपूर और दाम में किफायती केले की यही खासियत होती है कि उसे दूसरे फलों से अलग करती है। रोजाना केला खाने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना कम से कम एक केला जरूर खाना चाहिए। केला में विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होता है, यही कारण है कि केला में भरपूर गुण होते हैं।

इन पोषक तत्वों से होता है भरपूर सारे पोषक तत्व

केले में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, पोटैशियम, सोडियम, आयरन और कई दूसरे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।केला में हाई कैलोरी होती है। इसे खाने से आप पूरे दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं।

हाई बीपी

इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है। रोजाना 1-2 केला खाने से बीपी कंट्रोल में रहता है।

हड्डियां बनती हैं मजबूत

इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं इसलिए इसे खाने में शामिल करें। केला खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और कैल्शियम मिलता है। इससे बोन हेल्थ काफी अच्छा होती है। यदि आप दूध के साथ केला खाते हैं तो काफी ज्यादा फायदा होता है।

पाचन सुधरेगा

यह पाचन सुधारने में भी मदद करता है इसलिए रोजाना 1-2 केले खाना चाहिए, इससे पेट और पाचन में सुधार होता है। केला में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसे खाने से कब्ज से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

इम्यूनिटी होगी मजबूत

केला में कई सारे पोषक तत्व होते हैं इसे खाने से शरीर स्वस्थ और ताकतवर होता है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन सी, ए और फोलेट पाया जाता है, इसे खाने से इम्युनिटी मजबूत होता है।

किडनी रहेगी हेल्दी

इसे खाने से किडनी को भी बहुत फायदा होता है। रोजाना केला खाने से किडनी स्वास्थ्य रहती है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम होता है। इससे किडनी का फंक्शन भी अच्छा होता है। 1-2 केला रोजाना खाने से किडनी हेल्दी होता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *