भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह व्रत भगवान शिव और माता गौरी की उपासना के लिए समर्पित होता है। मान्यता के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत जो कुंवारी कन्याएं रखती हैं तो उन्हें मनपसंद वर मिलता है। वहीं, सुहागिनें जब हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं, तो उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दौरान सुहागिन महिलाओं के लिए 16 श्रृंगार का खास महत्व होता है। 16 श्रृंगार करने के बाद भी चेहरा तभी चमकेगा जब आपकी त्वचा अंदर से साफ होगी। वैसे तो हरतालिका तीज के मौके पर महिलाएं चेहरे को चमकाने के लिए फेशियल का इस्तेमाल करती हैं लेकिन फेशियल के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं कम होने की जगह बढ़ सकती हैं। हरतालिका तीज के मौके पर आप भी त्वचा को खूबसूरती यदि निखारना चाहते हैं और किसी तरह की समस्याएं नहीं चाहते हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में।

हल्दी और शहद का पैक

हल्दी त्वचा की रंगत को निखारती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा हल्दी और शहद का फेसपैक त्वचा के पिंपल्स, एक्ने और एक्जिमा जैसी परेशानियों से भी छुटकारा दिलवाता है।

सामग्री

कच्ची हल्दी- 2 बड़े पीस
शहद – 1 चम्मच
नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
जैतून का तेल – 5-6 बूंदें
कच्चा दूध- 1 से 2 चम्मच

इस्तेमाल करने का तरीका

. फैसपैक बनाने के लिए सबसे पहले कच्ची हल्दी को पीसकर एक पेस्ट बना लें।

. फिर कच्ची हल्दी के पेस्ट में शहद, नींबू का रस और जैतून का तेल मिलाएं।

.चेहरे को कच्चे दूध से साफ कर लें फिर हल्दी और शहद का उबटन चेहरे और गर्दन पर लगाएं।

. इस फेसपैक को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और बाद में इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ कर लें।

. फेसपैक को साफ करने के बाद चेहरे को सादे नॉर्मल पानी से धो लें। चेहरा सूखने के बाद आप कोई भी क्रीम लगा सकते हैं।

चंदन और गुलाब का फेसपैक

त्वचा के दाग-धब्बे हटाने और ऑयली स्किन को कंट्रोल करने में रखने के लिए आप चंदन और गुलाब का उबटन लगा सकते हैं। चंदन और गुलाब का उबटन डेड स्किन हटाकर त्वचा को बाहर से निखारता है।

सामग्री

चंदन पाउडर – 2 बड़े चम्मच
दही- 1 बड़ा चम्मच
गुलाब की पंखुड़ी- 1 बड़ा बाउल
गुलाब जल- 1 कप

इस्तेमाल करने का तरीका

. फेसपैक बनाने के लिए एक बाउल गुलाब की पंखुड़ियों को ग्राइंडर में पीसकर पेस्ट बना लें।

. गुलाब के पेस्ट में 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर और 1 चम्मच दही डालकर मिलाएं।

. पेस्ट को बनाते समय यह ध्यान रखें कि इसमें किसी तरह की गांठ न बनें। चेहरे को गुलाब जल से साफ कर लें।

. पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के लिए छोड़ दें।

.त्वचा पर पैक के सूखने दें और फिर स्क्रब की तरह उबटन को चेहरे से साफ कर लें।

. फिर सूखे टॉवल से चेहरे को थपथपाकर सुखाएं और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर लें।

नीम और तुलसी के पत्तों का फेसपैक

जिन महिलाओं के चेहरे पर पिंपल्स, एक्ने और दाग-धब्बों होते हैं उनके लिए नीम और तुलसी के पत्तों का फेसपैक बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो पिंपल्स और एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।

सामग्री

नीम की पत्तियां- 1 बड़ा बाउल

ताजी तुलसी की पत्तियां- 1 छोटा बाउल

गुलाब जल- 1-2 चम्मच

बेसन- 1 बड़ा चम्मच

इस्तेमाल करने के तरीका

. फैसपैक बनाने के लिए सबसे पहले नीम और तुलसी की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें।

. फिर पेस्ट में 1 बड़ा चम्मच बेसन और जरूरत के हिसाब से गुलाब जल मिलाएं।

.फेसपैक अपने चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाएं और फिर सूखने दें।

. जब फेसपैक चेहरे पर सूख जाए तो चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *