बेदाग और निखरी हुई त्वचा हर किसी की पहली चाहत होती है लेकिन यदि चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने आ जाएं तो ये आपकी त्वचा की खूबसूरती भी कम कर देते हैं। ऐसे में पिंपल्स को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू तरीके अपना सकते हैं। एक्ने होने के कारण शरीर में किसी न किसी चीज की कमी या कई अन्य कारण हो सकते हैं। तो चलिए आज आपको पिंपल्स और एक्ने की समस्या से जूझने के लिए एक ऐसी होममेड नुस्खे के बारे में बताते हैं जिसका आप इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

दालचीनी, सौंफ, लौंग और इलायची ड्रिंक पीने के फायदे

लौंग

इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो पिंपल्स और एक्ने से लड़ने में मदद करते हैं। सौंफ में एंटीसेप्टिक गुण भी पाए जाते हैं, जो स्किन को मॉश्चराइज करने में मदद करते हैं, जिससे एक्ने होने की समस्या से राहत मिल सकती है।

दालचीनी

इसमें एंटी-सेप्टिक गुण मौजूद होते हैं, जो एक्ने, पिंपल्स, ब्लैकहेड्स जैसी स्किन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने से या इसका पानी पीने से चेहरे को पोर्स खोलने, पिंपल्स और चेहरे के दाग-धब्बों को ठीक करने में मदद मिल सकती है।

इलायची

शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इलाएची भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्किन एलर्जी की समस्या से राहत दिलाने और शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों बाहर निकालने में मदद करते हैं इसका सेवन करने से पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है।

सामग्री

सौंफ- 1 चम्मच
लौंग- 2-3
इलायची – 2-3 (कुटी हुई)
पिसी हुई दालचीनी – 1/2 चम्मच
पानी- 2 कप

बनाने की विधि

एक बर्तन में पानी उबाल लें।

फिर सभी सामग्री को उबलते हुए पानी में डाल दें।

सभी सामग्रियों को मिलाने के लिए 5-7 मिनट तक उबलने दें ताकि स्वाद और पोषक तत्व पानी में मिल जाएं।

गैस की फ्लैम बंद करें और पानी को हल्का ठंडा होने दें।

इसके बाद पानी को छन्नी की मदद से एक गिलास में छानें।

आप इसे या तो गर्म पी सकते हैं ठंडा होने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।

दालचीनी, सौंफ, लौंग और इलायची का ये ड्रिंक आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इस बात ध्यान रखें कि पिंपल्स और एक्ने की समस्या आपके डाइट, डिहाइड्रेशन, स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर भी निर्भर करती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *