बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर सुर्खियों में बने रहते हैं। 68 साल के बोनी ने हाल ही में अपना वजन कम किया है। उन्होंने 14 किलो वजन कम करके युवाओं के लिए मिसाल कायम कर दी है। हाल ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है इसमें उनकी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई दी है। खास बात तो यह है कि बोनी इतना वजन कम करने के बाद भी नहीं रुके। उन्होंने कहा कि अभी वह 8 किलो वजन और भी कम करना चाहते हैं हालांकि वह इन तस्वीरों में बेहद फिट और तंदरुस्त दिखाई दे रहे हैं।
श्रीदेवी हैं इंस्पीरेशन
बोनी ने अपनी पोस्ट में स्वर्गीय पत्नी श्रीदेवी को याद करते हुए उनका जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि ये सब मेरी जान के कारण ही संभव हो पाया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि – ‘अब मेरे बाल और भी घने होते जा रहे हैं।’ उनका यह गजब का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं। उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
पोस्ट देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/p/C-00ut7IbzR/?utm_source=ig_web_copy_link
ज्यादा उम्र में कैसे कम करें वजन
ज्यादा उम्र में आमतौर पर लोग शारीरिक गतिविधयां कम ही कर देते हैं जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज और ब्रिस्क वॉक जरुर करें।
वजन कम करने के लिए पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार खाएं।
ज्यादा चीनी खाने से भी परहेज करें।

स्ट्रेस कम करने के अलावा जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से भी परहेज करें।
खुद को हाइड्रेट रखें।
पूरी नींद लेने के साथ ही ओवरइटिंग करने से बचें।
वजन घटाना इसलिए मुश्किल
ज्यादा उम्र में वजन घटाना युवाओं की तुलना में थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकि इस उम्र में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया धीमी हो जाती है साथ ही शरीर को कैलोरी की ज्यादा जरूरत होती है। वजन घटाने के लिए आपको नियमित तौर पर हल्की एक्सरसाइज जरूर करें। इसके लिए आपको एरोबिक्स, ब्रिस्क वॉकिंग, चेयर स्क्वैट्स, पुश-अप्स, साइकिलिंग, जंपिंग आदि करने के साथ ही साथ योग और प्राणायाम का भी अभ्यास करना चाहिए। ज्यादा उम्र में अपना लाइफस्टाइल सुधारें। इसके लिए आप माइंडफुलनेस का भी अभ्यास कर सकते हैं।

