हर माता-पिता यही चाहते हैं कि जब भी उनकी लड़की अकेले सफर पर जाए तो उसे कोई परेशानी न हो। ऐसे में ज्यादातर पेरेंट्स इस बात को लेकर परेशान रहते हैं लेकिन अब आपको ज्यादा परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। आप जब भी अपनी बेटी को अकेले सफर पर भेजें तो उसके बैग में कुछ जरुर चीजें रख सकते हैं। ये चीजें उसके अकेले सफर के समय काफी काम आएंगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको अपनी बेटी के बैग में कौन सी चीजें जरुर रखनी चाहिए।

नगद पैसे

आजकल ऑनलाइन पेमेंट का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है, लेकिन हर मां को अपनी बेटी के बैग में नगद पैसे जरुर रखने चाहिए। आप एक छोटी डायरी अपनी बेटी को जरूर दे, जिसमें इमरजेंसी कांटेक्ट मेंशन कर दें। आप अपनी बेटी के बैग में मेडिसिन रख सकती हैं, ताकी यदि वह बीमार पड़ती है तो अपना ध्यान खुद रख सके।

खुद की सुरक्षा के लिए ये चीजें

इसके अलावा आप अपनी बेटी के बैग में सैनिटाइजर, टिश्यू पेपर, टॉवल, चार्जर, नाइट लैंप और कुछ बुक्स रख सकती हैं। बात यदि खुद की सुरक्षा की आए, तो आप अपनी बेटी के बैग में ट्रैकिंग डिवाइस रख सकती हैं। सिर्फ यही नहीं आप उसे पेपर स्प्रे भी दे सकती हैं, ताकि काम आने पर आप इसका इस्तेमाल कर सकें।

सेल्फ डिफेंस की चीजें

आप सेल्फ डिफेंस की छोटी मोटी चीजें अपनी बेटी को दे सकती हैं जैसे चाबी, पेरेंकार्ड, छोटा चाकू या फिर सेफ्टी पिन। इन सभी चीजों को आप अपनी बेटी के बैग में रख सकती हैं। यह सभी चीजें उसे अकेले सफर के दौरान मदद करेगी।

जरूरी सामान

मां के लिए यह भी बहुत जरूरी होता है, कि वह अपनी बेटी को सुरक्षित सफर करने में मदद करें, इसलिए हर मां अपनी बेटी के बैग में सभी जरूरी डॉक्यूमेंट रख सकती है, ताकि उसे काम आने पर वह इन पासपोर्ट और डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सके।

मौसम के हिसाब से कपड़े

कुछ पैन किलर, एंटीसेप्टिक, मॉइश्चराइजर, सनस्क्रीन जैसी चीजें भी आप अपनी बेटी के बैग में रख सकती हैं। इसके अलावा जहां आपकी बेटी जा रही है, वहां के मौसम के हिसाब से कुछ कपड़े, अंडर गारमेंट्स, जैकेट, शूज जैसी चीजें भी उसके बैग में रख सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *