मानसून के मौसम में बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में कई प्रकार के संक्रमण शरीर को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे सर्दी, खांसी और जुकाम होना आम बात हो जाती है। इन समस्याओं के अलावा कान का इंफेक्शन भी एक प्रमुख चिंता का विषय बन जाता है। बारिश के पानी के संपर्क में आने से कानों में संक्रमण होने का जोखिम बढ़ जाता है। इस संक्रमण के कारण कान में दर्द, खुजली, भारीपन, सुनने में दिक्कत हो सकता है। ऐसे में कानों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

कानों में संक्रमण के कारण

बारिश के मौसम में वातावरण में ह्यूमिडिटी बढ़ जाती है, जो फंगल और बैक्टीरियल संक्रमण के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करती है। इसके अलावा कान में जमा गंदगी, ईयरबड्स का अधिक उपयोग और दूसरे के इस्तेमाल किए गए ईयरफोन का उपयोग संक्रमण को बढ़ावा दे सकता है। कान के अंदर फंसी नमी भी संक्रमण का मुख्य कारण बन सकती है।

कानों के संक्रमण के लक्षण

कानों में दर्द और खुजली होना

कान का बाहरी हिस्सा लाल होना

आवाज सुनने में दिक्कत

कान में भारीपन महसूस होना

सफेद या पीले रंग का पस निकलना

बता दें कि इन लक्षणों को नजरअंदाज करना समस्या को गंभीर बना सकता है, इसलिए समय रहते इन पर ध्यान देना जरूरी है।

कान के संक्रमण से बचने के उपाय

कानों को साफ और सूखा रखें

मानसून में कानों को नमी से बचाने के लिए साफ और सूखा रखना जरूरी है। कान पोंछने के लिए नरम और स्वच्छ कपड़े का उपयोग करें।

ईयरबड्स और ईयरफोन का सीमित उपयोग

लगातार ईयरबड्स का इस्तेमाल संक्रमण का जोखिम बढ़ा सकता है। साथ ही दूसरे के ईयरफोन का उपयोग न करें और अपने ईयरफोन को समय-समय पर डिसइनफेक्ट करें।

गले की सुरक्षा

गले का संक्रमण भी कानों को प्रभावित कर सकता है। गले में खराश या इंफेक्शन से बचने के लिए साफ पानी का गरारा करें और ठंडी चीजों का सेवन कम करें।

ईएनटी विशेषज्ञ से नियमित जांच

हर छह महीने में कानों की जांच करानी चाहिए। इससे किसी भी संक्रमण का समय रहते पता चल सकता है और उचित इलाज हो सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *