कुछ लोगों की गर्दन पर काली धारी, कालेपन या ढेर सारे मस्से नजर आते हैं। ज्यादातर लोग इस मैले समझकर इग्नोर कर देते हैं वहीं कुछ लोग इसे साफ करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह कालापन फिर भी दूर नहीं होता। जब तब भी यह ठीक नहीं होता तो लोग स्किन को डॉक्टर को भी दिखाते हैं लेकिन डॉक्टर की दवाई का कुछ भी असर नहीं होता। यदि आप भी इस तरह की दिक्कत से जूझ रहे हैं तो आपको अलर्ट रहने की जरुरत है क्योंकि यह गंभीर लिवर की बीमारी की संकेत हो सकते हैं। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको थोड़ा अलर्ट रहने की जरुरत है क्योंकि यह गंभीर लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। गर्दन पर काले घेरे, कालापन प्रीडायबिटीज के शुरुआती संकेत हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

इंसुलिन रेजिस्टेंटस बढ़ने से गर्दन होगी काली

डायबिटीज लिवर से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जो खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण होती है। ब्लड में इंसुलिन की मात्रा काफी ज्यादा बढ़ जाती है जिसके कारण गर्दन पर काले घेरे हो जाते हैं, एकैन्थोसिस नाइग्रिकन्स स्किन पर काले धब्बे के कारण बनते हैं। यदि अगर आपको भी अपने गर्दन के आसपास ऐसे काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं तो तुरंत ब्लड टेस्ट करवाएं। या यूं कहें कि शुगर टेस्ट जरूर करवाएं क्योंकि मस्से आना डायबिटीज का संकेत हो सकते है।

त्वचा के मस्से ब्‍लड में हाई ट्राइग्लिसराइड्स की समस्या से भी जुड़े हुए हैं जो डायबिटीज की वजह से होता है। रिसर्च के मानें तो आपको इंसुलिन रेजिस्‍टेंटस या हाइपरट्राइग्लिसराइडिमिया जैसी समस्या होने पर स्किन पर दिक्कत दिखाई देने लगती है।

ऐसे होगा बचाव

गर्दन पर होने वाले काले दाग और धब्बे को हटाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल को सबसे पहले अच्छी करनी चाहिए। इसके लिए अपनी डाइट को अच्छा रखना चाहिए।

एक्सरसाइज, स्ट्रेस कम लेना, हेल्दी डाइट और अच्छी नींद लेने से आप इसे कंट्रोल में कर सकते हैं।

अपनी लाइफस्टाइल को कंट्रोल करके आप कई सारी बीमारियों से बच सकते हैं।

मस्से एक तरह का स्किन इंफेक्शन होता है, जब शरीर में किसी भी तरह की गड़बड़ी होती है तो इस तरह के संक्रमण शरीर पर दिखाई देते हैं। यह ह्यूमन पेपिलोमावायरस (HPV) के कारण होता है। खास तरह के इंफेक्शन के कारण त्वचा पर लाल और काले गहरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *