साउथ इंडस्ट्री से एक बहुत शॉकिंग खबर सामने आई है। इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर मोहनलाल की तबीयत बिगड़ गई है जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक्टर की तबीयत को लेकर अस्पताल वालों ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी की है जिसमें उन्होंने मोहनलाल की हेल्थ अपडेट शेयर की है। यह खबर सुनते ही फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
सांस लेने में हुई दिक्कत
मोहनलाल मलयालम फिल्मों के मशहूर एक्टर हैं। अब उनकी हेल्थ को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आई है। तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें कोच्चि के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर्स की टीम उनकी देखरेख में भी लगी हुई है, उन्हें कुछ दवाईयां दी गई हैं। इसके अलावा एक्टर को पांच दिनों तक सार्वजनिक जगहों पर जाने के लिए भी मना किया गया है।

ऑफिशियल मेडिकल स्टेटमेंट के अनुसार, एक्टर को वायरल इंफेक्शन हुआ है। उन्हें मायलगिया (यानी की मसल्स पैन) की शिकायत थी। इसके कारण उन्हें फौरन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।मोहनलाल की हेल्थ को लेकर ये बयान उद्योग ट्रैकर श्रीधर पिल्लई ने शेयर किया है। डॉक्टर्स द्वारा पांच दिन तक उन्हें पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी गई है। एक्टर को भीड़भाड़ वाली जगह से भी दूर रहने को कहा है।
रिलीज होनी हैं ये फिल्म
मोहनलाल इस साल 2019 में आई उनकी फिल्म ‘लूसिफर’ के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन कर रहे हैं। ये फिल्म मार्च 2025 में रिलीज होगी। फिल्म में शक्ति कपूर और टोविनो थॉमस जैसे स्टार्स भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा मोहनलाल की फिल्म ‘बैरोज’ भी इस साल रिलीज होने वाली है, जिसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। रिपोर्ट्स कि मानें तो यह फिल्म 3 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

