दिल्ली एम्स की एक डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया है। डॉक्टर दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जन डिपार्टमेंट में काम करता था। हालांकि उसने सुसाइड क्यों किया है इसकी वजह अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस इस मामले में जांच भी कर रही है। डॉक्टर की उम्र 34 साल और उसका नाम राज घोनिया है वह एक न्यूरोसर्जन थे।

ये है पूरा मामला

गौतम नगर के एक घर में एम्स के न्यूरो सर्जन राज घोनिया का शव मिला है। डॉक्टर ने ड्रग की ओवरडोज ले ली थी जिसके कारण उसकी जान चली गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो डॉक्टर का अपनी पत्नी के साथ कुछ विवाद चल रहा था। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। डॉक्टर राज की पत्नी सर गंगाराम अस्पताल में एसआर है और माइक्रोबायोलोजिकल विभाग में काम करती है। डॉक्टर की पत्नी 16 जुलाई को राजपुर गुजरात गई थी। वह अपने पति को कॉल कर रही थी लेकिन जब कॉल नहीं उठाई तो उन्होंने सेंकेड फ्लोर पर रहने वाली डॉक्टर आकांक्षा को फोन करके बताया कि उनके पति फोन नहीं उठा रहे। इसके बाद उन्हें ये सूचना मिली कि डॉक्टर राज का निधन हो गया है।

सुसाइड से पहले लिखा नोट

आपको बता दें कि डॉक्टर राज 15 दिन पहले ही यूएस से ट्रेनिंग करके वापिस आए थे। उन्होंने सुसाइड से पहले एक नोट भी चिपकाया है। इसमें उन्होंने लिखा कि – ‘यह मेरी अपनी इच्छा है। मैं इसके लिए किसी को भी दोषी नहीं ठहराता, किसी की गलती नहीं है। कृपया करके किसी को परेशान न करें और मेरी इच्छा का सम्मान करें, और खुश रहें।’

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *