गर्मियों के इस मौसम में नींबू पानी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। कहा जाता है यह विटामिन-सी का बहुत अच्छा सोर्स होता है। बहुत से लोग मोटापा कम करने के लिए अक्सर खाली पेट नींबू पानी का सेवन करते हैं। यह ड्रिंक बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। इसे पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है इसलिए ज्यादातर लोग खाली पेट नींबू पानी का सेवन करते हैं।
विटामिन-सी से भरपूर होता है नींबू
नींबू में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही साथ यह इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। वजन कम करने के लिए इससे बेहतर कुछ भी नहीं हो सकता परंतु आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ लोगों के लिए यह बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता। कुछ लोगों के शरीर के लिए यह बेहद नुकसानदायक हो सकता है ऐसे में इन्हें नींबू पानी भूलकर भी नहीं पीना चाहिए।

डिहाइड्रेशन की समस्या
नींबू पानी पीने से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है, क्योंकि जब आप नींबू पानी पीते हैं तो यह शरीर को यूरिन के जरिए डिटॉक्सीफाई करता है। इस प्रक्रिया में पेशाब के जरिए कई इलेक्ट्रोलाइट्स और सोडियम जैसे तत्व बाहर निकल जाते हैं और आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से पोटैशियम की कमी भी हो सकती है।
किडनी स्टोन का खतरा
नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है इसके अलावा इसमें ऑक्सलेट की भी पर्याप्त मात्रा मौजूद होती है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से ये क्रिस्टल के तौर पर शरीर में जमा हो जाता है।

हार्टबर्न की समस्या
जरुरत से ज्यादा नींबू पानी का सेवन करने से हार्टबर्न की समस्या हो सकती है क्योंकि यह प्रोटीन को तोड़ने वाले एंजाइम पर पेप्सीन को एक्टिव कर देता है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से पेप्टिक अल्सर की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है।
खून में बढ़ जाएगा आयरन
विटामिन-सी की ज्यादा मात्रा खून में आयरन का स्तर बढ़ा सकती है। ऐसा होना आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे आपके आंतरिक अंगों को नुकसान हो सकता है।
एसिडिटी
जरुरत से ज्यादा इसका सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। नींबू में एसिड की ज्यादा मात्रा मौजूद होती है ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।

हड्डियां बनेगी कमजोर
बहुत ज्यादा मात्रा में इसे पीने से हड्डियां कमजोर हो सकती है। नींबू में एसिड होता है जिसके कारण इसका हड्डियों पर गलत प्रभाव होता है।
गले में घाव
यदि आपको टॉन्सिल की समस्या है तो भी नींबू पानी का सेवन न करें क्योंकि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। एक रिसर्च की मानें तो नींबू पानी का ज्यादा सेवन गले में घाव का कारण भी बन सकता है।
