गलत खान-पान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते आजकल यूरिक एसिड की समस्या काफी देखने को मिल रही है। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण शरीर में गाउट की समस्या होने लगती है। इसके अलावा इस समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को जोड़ों में दर्द भी होने लगता है। हाई यूरिक एसिड के मरीज को बारिश में कई सब्जियों से परहेज करना चाहिए। ये सब्जियां मानसून में शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ा सकती है। इससे जोड़ों में दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। इसके अलावा यूरिक एसिड के मरीजों को यह भी थोड़ी समस्या रहती है कि क्या उन्हें यूरिक एसिड में बैंगन खाना चाहिए। डाइट में प्यूरिन से भरपूर सब्जियां और फूड आइटम शामिल करने के कारण शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है।
जोड़ों में जमने लगता है यूरिक एसिड
वैसे तो यूरिक एसिड नैचुरल तरीके से शरीर से बाहर निकलता रहता है लेकिन कई बार यूरिक एसिड ज्यादा होने के कारण क्रिस्टल के रुप में यह जोड़ों में जमा होने लगता है। ऐसे में इसके चलते कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। क्रिस्टल के तौर पर जमा यूरिक एसिड जोड़ों के दर्द का बड़ा कारण बन जाता है। इसके कारण हाथ-पैरों में सूजन भी होने लगती है। ऐसे में डाइट में कुछ सब्जियां और फूड आइटम को हटा देना चाहिए क्योंकि यह प्यूरीन बनाती हैं। मानसून में से ऐसी कई सारी सब्जियां हैं जो यूरिक एसिड को बढ़ा सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यूरिक एसिड में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

बैंगन
यूरिक एसिड के मरीजों को बैंगन नहीं खाने चाहिए। बैंगन खाने से शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ सकती है। इससे आपके जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है। खासतौर पर यूरिक एसिड के मरीजों को बैंगन ज्यादा नहीं खाने चाहिए।
पालक
हरी सब्जियों की बात करें तो पालक बेहद लाभकारी मानी जाती है लेकिन पालक ज्यादा खाने से यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। पालक में प्रोटीन और प्यूरीन दोनों ही अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं जिससे सूजन और दर्द हो सकता है। ऐसे में यूरिक एसिड में पालक नहीं खानी चाहिए।
मशरुम
मशरुम भी मानसून की सब्जियों में शामिल है। मशरुम भले ही स्वादिष्ट लगती हो लेकिन हाई यूरिक एसिड वाले मरीजों को यह नहीं खानी चाहिए क्योंकि इसमें प्यूरिन की मात्रा ज्यादा होती है।

गोभी
वैसे तो सर्दियां ही फूलगोभी का सीजन मानी जाती है लेकिन आजकल के समय में फूलगोभी पूरे साल मिली है। हाई यूरिक एसिड वाले मरीजों को गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। गोभी में प्यूरीन की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए यूरिक एसिड होने पर गोभी न खाएं।
अरबी
अरबी भी मानसून की सब्जियों में शामिल है। अरबी खाने में भले ही स्वादिष्ट लगे, लेकिन यूरिक एसिड होने पर इस सब्जी को नहीं खाना चाहिए। इसे खाने से शरीर में यूरिक एसिड बढ़ सकता है, जिससे आपको परेशानी हो सकती है।
