यूरिक एसिड हमारे शरीर में बनने वाला एक तरह का टॉक्सिन है जिसे किडनी फिल्टर करके यूरिन के जरिए बॉडी में से बाहर निकालती है, लेकिन जब शरीर में इसकी मात्रा बढ़ जाती है तो किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती। इसकी वजह से यूरिक एसिड शरीर के जोड़ों में क्रिस्टल के तौर पर जमा होने लगता है। इसके कारण ज्वांइट्स में सूजन और दर्द होने लगता है जिसके कारण उठने-बैठने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यदि सही समय पर यूरिक एसिड का इलाज न किया जाए तो यह धीरे-धीरे गाउट का रुप ले लेता है। ऐसे में यूरिक एसिड हाई है ये आप यूरिन के जरिए भी पता लगा सकते हैं। ऐसे में यदि आपको पेशाब करते हुए कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो हो सकता है कि आप यूरिक एसिड का शिकार हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं यूरिन से जुड़े ऐसे कौन से लक्षण हैं जो यूरिक एसिड के बढ़ने का संकेत देते हैं।
पेशाब का रंग बदल जाना
जब यूरिक एसिड का स्तर शरीर में बढ़ जाता है तो पेशाब का रंग मटमैला सा होने लगता है। आपको यूरिन में जलन भी महसूस हो सकती है। वहीं कुछ गंभीर मामलों में पेशाब से खून भी आ सकता है।
पेशाब में खून का आना
शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसे में पानी की कमी के कारण आपके पेशाब में खून भी आ सकता है। यदि आप यूरिन में इस तरह की परेशानियां महसूस कर रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें और उसे जरुर दिखाएं।
पेशाब में जलन होना
यूरिन में जलन यदि यूटीआई के कारण से नहीं हो रही तो यूरिक एसिड का टेस्ट करवा लें। ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण पेशाब में जलन हो सकती है।

ज्यादा पेशाब लगना
बार-बार पेशाब आने से डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ती है। यूरिक एसिड के मरीजों को पानी की कमी होने पर किडनी टॉक्सिन को बॉडी से बाहर निकालने में दिक्कत होती है। यूरिक एसिड के एक भी यदि लक्षण आपको नजर आता है तो उसकी जांच करवाएं।
पेशाब करते हुए गंध आना
यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण पेशाब से बहुत तेज गंदी गंध आने लगती है। ऐसे में यदि आपको यूरिन पास करते हुए गंध आती है तो इसे नजरअंदाज करने की जगह एक बार डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।

