शरीर को ताकतवर बनाने और मसल्स की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिए प्रोटीन की जरुरत होती है। प्रोटीन की कमी के कारण शरीर कमजोर हो सकता है। साथ ही शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियां भी घेर सकती हैं। आप कम उम्र में ही बूढ़ा होने लग जाएंगे। यदि आप शरीर में ताकत और हेल्दी बॉडी चाहते हैं तो डाइट में प्रोटीन की कमी न होने दें। ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि नॉन वेज फूड्स में वेज फूड्स की जगह ज्यादा प्रोटीन होता है लेकिन आपको बता दें कि ऐसा नहीं है क्योंकि रोजाना खाई जाने वाली सब्जियों में भी ठीक-ठाक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। यदि आप वेजिटेरियन हैं मसल्स ग्रोथ और शरीर में ताकत की कमी को लेकर परेशान हैं तो आज आपको कुछ ऐसे नॉन वेज फूड्स बताते हैं जिनके जरिए आप समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

दाल और चने

दाल और चने प्रोटीन व फाइबर के अच्छे स्त्रोत माने जाते हैं। इनका सेवन करने से आपकी शारीरिक ताकत बढ़ती है और मसल्स की ग्रोथ भी अच्छे से होती है। इसके अलावा मसल्स की ग्रोथ भी अच्छे से होगी। फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने के कारण यह पाचन तंत्र को भी बेहतर बनाती है।

मशरूम

इसमें प्रोटीन, फाइबर, नियासिन, पैंटोथेनिक एसिड पाया जाता है जो शरीर की कमजोरी दूर करता है।इसका सेवन करने से आपको विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों को पत्थर बनाने के साथ-साथ कैल्शियम का इस्तेमाल भी बढ़ाती है। साथ ही यह मसल्स ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

हरा मटर

इन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह प्रोटीन का सबसे अच्छे स्रोत माने जाते हैं। 100 ग्राम मटर में करीब पांच ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में मुट्ठी भर मटर के दाने आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन दे सकते हैं।

पालक और अन्य हरी सब्जियां

यह सब्जियां आयरन, कैल्शियम, और प्रोटीन का अच्छा स्रोत मानी जाती है। ऐसे में ये मसल्स ग्रोथ के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती हैं।

ड्राई फ्रूट

आप अपने डाइट में ड्राई फ्रूट शामिल कर सकते हैं। बादाम, अखरोट, चिया बीज और फ्लैक्ससीड्स जैसे नट्स और बीज प्रोटीन, हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर होते हैं। ये आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ-साथ आपके पाचन तंत्र को भी अच्छा रखने में मदद करते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *