बरसात के मौसम में अकसर सांप के काटने के मामले बढ़ जाते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों सांप का खतरा केवल इंसानों को ही नहीं होता बल्कि पालतू जानवरों और पशुओं को भी होता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी पेट डॉग है तो बरसात के दिनों में उनका खास ध्यान रखें। अगर किसी इंसान को सांप काट ले तो कंडीशन को देखते हुए उसे तुरंत इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया जाता है। वहीं अगर किसी बेजुबान जानवर को काट ले तो वो बता भी नहीं सकते हैं। हालांकि आप कुछ लक्षणों को देखकर यह पता लगा सकते हैं कि आपके पेट डॉग को सांप ने काटा है या नहीं। यही नहीं लक्षणों का पता लगाकर आप उनका समय पर इलाज करवाकर उनकी जान बचा सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं।

सांप के काटने के बाद पालतू जानवरों में दिखने वाले लक्षण

कमजोरी महसूस होना

बेहोशी से गिरना

उल्टी और दस्त की समस्या होना

मांसपेशियां फड़कना और कांपना

अस्थिर चाल देखना

लार टपकना

नाक से खून निकलना

किडनी फेलियर होने की वजह से पेशाब का रंग फीका पड़ना

डॉग में लो ब्लड प्रेशर की समस्या होना

जब पेट डॉग को सांप काट ले तो क्या करें  

पेट डॉग में सांप के काटने के लक्षण नजर आने या सांप को काटते हुए देखने पर तुरंत वेटरनरी के पास ले जाएं  

डॉग को बहुत ज्यादा चलने-फिरने से रोकें

डोगी को शांत रखें

कुत्ते के चेहरे या गले के आसपास सांप ने काटा है तो उसके गले से तुरंत बंधा पट्टा हटा दें

जिस जगह सांप ने काटा है वहां बस चीरा लगाएं

काटे हुए जगह पर देर तक पट्टी न बांध के रखें वरना जहर पूरे शरीर में फैल सकता है

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *