बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ फैंस उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। वह काफी फिट और हेल्दी रहती हैं। दो बच्चों की मां होने के बाद भी अनुष्का अपनी आप को काफी मेंटेन रखती हैं। ऐसे में फैंस भी उनकी फिटनेस को देखकर हैरान रहते हैं कि वह ऐसा क्या खाती हैं जिससे उनकी बॉडी बिल्कुल हेल्दी और फिट नजर आती है। तो चलिए आपको बताते हैं आज उनकी फिटनेस का क्या राज है।

फिटनेस फ्रीक हैं अनुष्का

जैसे कि हम सब जानते हैं कि अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। विराट कोहली अपनी हेल्थ का बहुत ध्यान रखते हैं। विराट से शादी की बाद अनुष्का भी अपनी हेल्थ और फिटनेस को लेकर बेहद अलर्ट रहती हैं वह एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट और योगा भी करती हैं।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/p/Cnq55CpsGWR/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रेग्नेंसी में भी रखती थी पूरा ध्यान

एक्ट्रेस ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी योगा नहीं छोड़ा था। उस दौरान वो कई बार योगा करते हुए पोस्ट भी शेयर करती थी जिसमें उनके पति विराट उनकी पूरी मदद करते थे। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के दौरान फोटो शेयर करते हुए लिखा था – ‘योगा मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा है, मेरे डॉक्टर ने मुझे कहा कि मैं वो सब करुं प्रेग्नेंसी से पहले किया करती थी।’

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर करें क्लिक

https://www.instagram.com/p/CoFAKhmM3y1/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

एक दिन में खाती हैं ये चीजें

एक्सरसाइज और योगा के अलावा अनुष्का शर्मा अपनी डाइट को भी पोषण और पौष्टिक से भरपूर रखती है। एक्ट्रेस की डाइट में प्रोटीन और फाइबर होता है वो पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा खाना खाती हैं। वहीं उनके नाश्ते की बात करें तो वह सुबह की शुरुआत फ्रूट्स, चिया सीड्स या फ्रूट्स के साथ करती हैं। इसके बाद वह पनीर और नारियल पानी टोस्ट के साथ खाती हैं। लंच में अनुष्का शर्मा दाल के साथ 2 चपाती, सब्जी और सलाद भी खाती हैं। डिनर के तौर पर वह एक गिलास दूध के साथ अपना दिन खत्म करती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *