डिलीवरी के बाद से महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल चेंजेस होते हैं। आजकल ज्यादातर महिलाएं सी सेक्शन के जरिए ही अपने बच्चों को जन्म देती हैं। ऐसे में अक्सर डिलीवरी के बाद उन्हें ब्रेस्टफीडिंग में कई सारे दिक्कतें होती हैं। कुछ महिलाओं का आराम से दूध उतरता है लेकिन कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानी होती है। ऐसे में सवाल यह आता है कि महिलाओं को इसके लिए क्या कदम उठाने चाहिए जिससे उन्हें पर्याप्त मात्रा में दूध मिले और उनके स्वास्थ्य के लिए अच्छा भी हो।
स्वास्थ्य पर होता है बुरा असर
महिलाओं को अक्सर डिलीवरी के बाद बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करवाने में कई सारी दिक्कतें होती हैं उन्हें दूध नहीं उतरता। इसके अलावा कई महिलाओं को दूध तक नहीं होता। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि इसके लिए उन्हें क्या करना चाहिए, क्योंकि इसके कारण बच्चे और मां दोनों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो महिलाओं को अक्सर डिलीवरी के बाद दूध नहीं उतरता और इसके पीछे का कारण डाइट हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान सही और अच्छी डाइट नहीं लेती, जिसके कारण उन्हें डिलीवरी के बाद कई सारी समस्याएं होती है। इसके कारण बच्चे को ब्रेस्ट फ्रीडिंग के दौरान दिक्कत हो सकती हैं और उन्हें भी दूध कम आता है।

बच्चे होने के बाद रखें डाइट का ध्यान
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कई बार सी-सेक्शन के बाद बच्चे होते ही मां से अलग रख दिए जाते हैं। ऐसे में मां अपने बच्चे को देख भी नहीं पाती हैं जिसके कारण दूध नहीं होता। ऐसा भी देखा जाता है कि बच्चा मां के संपर्क में आता है तो महिला का दूध उतरने लगता है। उन्होंने कहा कि सर्जरी के दौरान भी ऐसा होता है। महिलाओं का शरीर अंदर से कमजोर रहता है तो भी दूध उतरने में समय लगता है। कई बार ऐसा होता है कि मां को दूध इतना कम होता है कि उनका पेट ही नहीं भर पाता। ऐसे में महिलाओं को अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा चीजों, पोषण और प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे दूध आने लगता है।
