जहां एक तरफ नई नई उपलब्धियां मेडिकल क्षेत्र में हो रही हैं। वहीँ कुछ ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां डॉक्टर की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल हाल ही में एक ऐसा मामला रेवाड़ी से सामने आया है जहां मरीज की दाईं किडनी में पथरी का ऑपरेशन होना था, लेकिन डॉक्टर ने इतनी लापरवाही ऐसी बरती कि मरीज की बाईं किडनी का ऑपरेशन कर दिया। परिजनों को पता चलने पर अस्पताल में हंगामा मचा।
समरी चेक करने पर चला पता
आपको बता दें हरियाणा के रेवाड़ी में एक डॉक्टर का अजीब कारनामा तब सामने आया जब मरीज के परिजनों द्वारा उसकी मेडिकल रिपोर्ट पढ़ी गयी। दरअसल एक महिला की दाईं किडनी में पथरी का ऑपरेशन डॉक्टर को करना था, लेकिन डॉक्टर ने बाईं किडनी का ऑपरेशन कर दिया। ऐसे में परिजनों के सामने समरी आने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया।
डॉक्टर ने मानी गलती
डॉक्टर की इतनी बड़ी लापरवाही के कारण मरीज को खामियाजा भुगतना पड़ा। ऐसे में मरीज के परिजनों ने अस्पताल जाते ही हनागम किया। पहले तो डक्टर इस मामले को टालता रहा, लेकिन बाद में गलती मनाते हुए कहा कि दोबारा ऑपरेशन कर देता हूँ। लेकिन यहां पीड़ित ने डॉक्टर पर कार्रवाई के लिए सिविल सर्जन को शिकायत कर दी है। जिला स्तर पर बनी नेग्लीजेंट कमेटी की जांच ने पाया कि इसमें डॉक्टर की लापरवाही है।
पुलिस तक पहुंचा पूरा मामला
इस पूरे मामले को सिटी थाना में केस दर्ज किया गया। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम जिले के राठीवास गांव के रहने वाले अजय राठी ने 13 फरवरी को अपनी पत्नी को रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल के सामने सिग्नल अस्पताल में ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई। जहां अशोक गुप्ता ने महिला का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन होने के बाद पीड़ित अपने घर चले गए। 4-5 दिन बाद जब पीड़ित महिला के पति ने इलाज समरी चेक की, तो पता चला कि डॉक्टर ने दाईं की बजाय बाईं किडनी का ऑपरेशन कर दिया है। जिसके बाद महिला के पति ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल इस मामले में शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस में केस दर्ज किया है।
लापरवाही होने के बाद डॉक्टर ने छोड़ा अस्पताल
बता दें इस मामले में हंगामा बढ़ने के बाद से अस्पताल पर भी संकट आ चूका है। अस्पताल प्रबंधन से जब इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने कमेंट करने से इंकार कर दिया है। वहीं अस्पताल के रिसेप्शन से डॉक्टर के बारे में बात की गई तो जवाब मिला कि डॉक्टर ने अस्पताल की नौकरी छोड़ दी है। अब ऐसे में ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।
