शिशु अपनी रोजाना की आवश्यकता मां के दूध से ही पूरी करता है। मां के दूध से उसे सभी तरह के पोषक तत्व मिलते हैं लेकिन जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है मां का दूध एक समय के बाद बंद हो जाता है। ऐसे में बच्चों को कुछ समय के लिए बोतल की मदद से गाय का दूध या फिर फॉर्मूला मिल्क दिया जाता है पर एक समय के बाद बच्चे की इस आदत को बदलने की जरुरत होती है। पहली बार मां-बाप बनने वाले कई कपल्स को यह मालूम ही नहीं होता कि बच्चे को किस उम्र में बोतल में से दूध देना बंद कर देना चाहिए। ऐसे में आज आपकी परेशानी दूर करते हुए बताते हैं कि बच्चे को किस उम्र से दूध पिलाना बंद कर देना चाहिए।

12-18 महीने की उम्र के बीच कर दें बंद

एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों को बोतल में से दूध देना 12 से 18 महीने की उम्र के बीच बंद कर देना चाहिए। वेबएमडी की मानें तो अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स भी इस बात पर सहमत है कि इस उम्र तक बच्चे को बोतल से दूध पीने की आदत से छुकरा दिलवाना चाहिए। इसके लिए कई कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं।

हेल्दी डाइट

जब भी बच्चे बोतल के साथ दूध पीते हैं तो वह कई बार ठोस आहार में रुचि ही नहीं दिखाते। इससे उनके पोषण में कमी हो सकती है। बोतल से दूध छोड़ने से बच्चे ठोस आहार में रुचि दिखाने लगते हैं यह उनके संपूर्ण विकास के लिए जरुरी है।

दांतों की समस्या से होगा बचाव

बोतल का दूध पीते समय बच्चों के दांतों पर दूध का संपर्क बना रहता है जो कि कैविटी और दांतों की अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है। मुख्यतौर पर यदि बच्चा रात में बोतल लेकर सोता है तो दूध में मौजूद शुगर उसके दांतों को नुकसान पहुंचा सकती है।

आत्मनिर्भरता

बोतल के साथ दूध पीने से बच्चे की आत्मनिर्भरता प्रभावित होती है। कप से पीना सीखने से बच्चे में स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित होती है।

ऐसे छुड़वाएं बच्चों की बोतल

. कप का इस्तेमाल करें, इसके लिए आप अलग-अलग कलर के कार्टून से बने कप बच्चों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

. धीरे-धीरे बच्चों की आदत बदलें और उनके साथ किसी तरह की जबरदस्ती बिल्कुल भी न करें।

. बच्चे की तारीफ और उसे प्रोत्साहित करें। जब बच्चा दूध या फिर पानी कप से पीता है तो उसकी प्रशंसा और उसे प्रोत्साहित करें।

. बोतल का दूध छुड़ाने के लिए ऐसा समय चुनें जब बच्चे खुद अपनी चीजों को करना पसंद करते हों।

12-18 महीने के बच्चों को छोड़ देना चाहिए बोतल से दूध

बच्चों को बोतल से दूध कब तक देना चाहिए इस पर एक्सपर्ट्स की सलाह है कि 12-18 महीने की उम्र के बीच बच्चे को बोतल छोड़ देनी चाहिए लेकिन ऐसा करना सभी बच्चों के लिए आसान नहीं होता है उनकी आदत को बदलने में समय लग सकता है। ऐसे में आप बच्चों के साथ जोर जबरदस्ती न करें। बच्चा खुद से या दूसरे बच्चे को देखकर ये आदत बदलने के लिए तैयार हो सकता है। ऐसे में आप बिल्कुल न घबराएं और धैर्य रखें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *