दुनियाभर से कई ऐसे अजीबो-गरीब मामले सामने आते हैं जो लोगों के होश उड़ा देते हैं। दरअसल हाल ही में ब्रिटेन की एमी वेल्स की कहानी उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो मच्छरों को केवल एक मामूली परेशानी मानते हैं। बता दें कि एमी अपने दोस्त चार्ली के साथ डोमनिकन रिपब्लिक में घूमने के लिए गई थी, जहां एक टाइगर मच्छर के काटने ने उनकी जिंदगी में अचानक एक गंभीर मोड़ आ गया। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
मच्छर के काटने से शुरू हुई मुसीबतें
बता दें कि 37 वर्षीय एमी को मच्छरों के काटने से बड़े-बड़े दाने हो गए थे। पहले तो उन्होंने इसे सामान्य समझा, लेकिन जब दर्द और खुजली बढ़ने लगी, तो उन्होंने एंटीबायोटिक दवा लेना शुरू कर दिया। दुर्भाग्यवश एमी पहले से ही एक अन्य दवा ले रही थीं, और एंटीबायोटिक के साथ उसके रिएक्शन के कारण उनकी हालत और बिगड़ गई। उनके शरीर पर जलने जैसे छाले पड़ गए, और ऐसा लगने लगा जैसे उनकी चमड़ी प्लास्टिक की तरह पिघल गई हो।
शारीरिक और मानसिक संघर्ष
इस भयानक स्थिति के कारण एमी को दस हफ्ते तक काम से छुट्टी लेनी पड़ी। इस दौरान केंट के एशफोर्ड की रहने वाली एमी ने बताया कि वह समय उनके लिए नरक के समान था। छाले उनके पूरे शरीर को ढक चुके थे, जिसमें उनके आंखों और होंठ भी शामिल थे। उनके बाल और नाखून भी झड़ने लगे, जिससे वे मानसिक रूप से भी बहुत परेशान हो गईं। बता दें कि बालों का झड़ना, जो कि एक महिला के व्यक्तित्व और आत्मविश्वास का हिस्सा होता है, एमी के लिए विशेष रूप से कठिन था।
टाइगर मच्छर और उसके खतरे
एमी को विश्वास है कि उन्हें टाइगर मच्छरों ने काटा था, जो कि डेंगू और जीका वायरस फैलाने के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। इस बात की पुष्टि के लिए कोई चिकित्सा प्रमाण नहीं था, लेकिन उनकी हालत देखकर यह मानना मुश्किल नहीं था कि वे किसी गंभीर मच्छरजनित बीमारी से प्रभावित थीं।
सकारात्मकता की मिसाल
इस दर्दनाक अनुभव के बावजूद एमी और उनके दोस्त चार्ली ने इस घटना को अपने रिश्ते पर हावी नहीं होने दिया। वे इस कठिन समय में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे। अंततः इस अनुभव ने उनके रिश्ते को और मजबूत किया, और उन्होंने एक नई शुरुआत करते हुए शादी करने का फैसला किया।
