तिरुवनंतपुरम: आये दिन किसी न किसी वायरस की खबर सामने आती रहती है। ऐसे में अब एक और ख़बर सामने आई है। दरअसल केरल के मलप्पुरम जिले के पांडिक्कड़ से चमगादड़ों के नमूनों लिए गये, जिनमे निपाह वायरस होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में कई चमगादड़ों में निपाह वायरस पाया गया है। बता दें इसी जिले में 21 जून को निपाह वायरस की वजह से 14 वर्षीय बच्च्चे की जान चली गयी थी।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने दी जानकारी
https://www.instagram.com/p/C-QkpX5TzJh/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
आपको बता दें इस संबंध में राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के कार्यालय के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पांच किलोमीटर के दायरे से एकत्र किए गए 27 चमगादड़ों के नमूनों में से छह में एंटीबॉडी पाई गई। इनमें फलों से चमगादड़ों से लिए गए 27 नमूनों में से छह में एंटीबॉडी मिली है। मंत्री के कार्यालय ने यह भी कहा कि चमगादड़ों में एंटीबॉडी की मौजूदगी के बाद स्वास्थ्य विभाग निपाह वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए काम जुड़ गया है।
21 दिन का आइसोलेशन
बता दें मंत्री कार्यालय द्वारा जानकारी दी गयी है कि निपाह प्रोटोकॉल के अनुसार, संपर्क सूची में शामिल सभी लोगों के परीक्षण के परिणाम निगेटिव पाए गये हैं। वहीँ कुल 472 लोग संपर्क सूची में शामिल हैं। इसके अलावा 21 दिन का आइसोलेशन पूरा करने वाले 261 लोगों को संपर्क सूची से हटाया जा चुका है।
