आये दिन देश के किसी न किसी सरकारी अस्पताल की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। अब ऐसे में एक मामला उत्तर प्रदेश के एक सरकरी अस्पताल का सामने आया है। दरअसल फिरोजाबाद के स्वास्थ्य विभाग मेडिकल कॉलेज के बने वार्ड में मरीज को ठंडी हवा नहीं मिलने से मरीजों की हालत ख़राब है। वहीँ मरीजों को अपने घर से टेबल फैन लाकर यहां लगाना पड़ रहा है। बता दे यहां के वार्डों में एसी लगे हैं। लेकिन सभी एसी बंद पड़े हुए है। वह सिर्फ दिखाने के ही एसी है क्योंकि उनसे मिलने वाली ठंडी हवा और ठंडक मरीजों को नहीं मिल पा रही है।

टेबल फैन से ले रहे हवा

आपको बता दें सरकारी मेडिकल कॉलेज के वार्डों की स्थिति यह है कि यहां एसी लगे होने के बावजूद भी लोगों को घर से टेबल फैन लाने पड़ रहे हैं। इतना ही नहीं मरीज के लिए गर्मी से राहत पाने के लिए मरीज को खुद ही ऐसी व्यवस्था करनी पड़ रही है। एसी लगे होने के बावजूद मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आईसीयू वार्ड में एसी खराब

आपको बता दें ट्रामा सेंटर की बात की जाए तो ट्रामा सेंटर में गंभीर मरीजों को लाया जाता है और उन्हें अच्छा इलाज देने के लिए सरकार के भी आदेश हैं लेकिन हम ट्रामा सेंटर में बने आईसीयू वार्ड की बात करें तो वहां गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन तो लगी थी। लेकिन वहां की एसी भी काम नहीं कर रहे थे जिससे भर्ती मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। जब वहां भर्ती मरीजों के तीमारदारों से बात की गई तो उनका कहना था की वार्ड में हमारे बच्चे भर्ती हैं और बहुत गर्मी है इसलिए हमें घर से टेबल फैन लाना पड़ा यही हाल दूसरे वार्ड में भर्ती मरीजों का भी था।

क्या बोले सी.एम.एस नवीन जैन

वहीं जब इस मामले को लेकर सीएमएस नवीन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि सभी वार्ड के एसी ठीक से काम कर रहे हैं। लेकिन उमस ज्यादा होने की वजह से वह काम नहीं कर रहे। इतना नहीं वार्ड में कूलर भी लगाए गए हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *