भारतीय भोजन में अचार का महत्व और प्रियता किसी से छिपी नहीं है। अचार जो अक्सर रोटी और सब्ज़ी के साथ परोसा जाता है, भारतीय थाली का एक अहम हिस्सा होता है। लेकिन हाल ही में एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने अचार के सेवन से जुड़ी स्वास्थ्य चिंताओं को उजागर किया है। कैंसर इम्यूनोथेरेपिस्ट और द डेनवैक्स क्लीनिक के फाउंडर डायरेक्टर डॉ. जमाल ए. खान का कहना है कि पुराना अचार आपके शरीर में कैंसर जैसी बीमारियों को बढ़ा सकता है।
पुराना अचार और कैंसर का रिश्ता
https://www.instagram.com/reel/C-AeaNmPXRZ/?utm_source=ig_web_copy_link
डॉ. जमाल ए. खान ने हाल ही में एक वीडियो में कहा कि पुराना अचार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उनका कहना है कि अचार को लंबे समय तक रखने से उसमें फ्री रेडिकल्स बनने लगते हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाते हैं। फ्री रेडिकल्स एक प्रकार के हानिकारक ऑक्सीजन अणु होते हैं, जो कोशिकाओं की दीवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं और बीमारी को बढ़ावा दे सकते हैं।
डॉ. खान ने कहा हमारे यहां पुरानी कहावत है कि अचार जितना पुराना होता है, उतना ही अच्छा होता है। लेकिन असल में जितना पुराना अचार होता है, उतना अधिक फ्री रेडिकल्स बनते हैं। ये फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को डेमेज करते हैं, जो कि कैंसर का कारण बन सकते हैं।
फ्री रेडिकल्स और उनके प्रभाव
फ्री रेडिकल्स जो लंबे समय तक स्टोर किए गए अचार में बनते हैं, जो शरीर के सेल्स की वॉल को नुकसान पहुंचाते हैं। ये नुकसान लंबे समय में बीमारियों की जड़ बन सकता है। फ्री रेडिकल्स अस्थिर अणु होते हैं जो कोशिकाओं के डीएनए को प्रभावित करते हैं, जिससे कैंसर का खतरा बढ़ सकता है।
अचार का सेवन और स्वास्थ्य
डॉ. खान ने बताया कि ऐसे अचार जो एक दिन पहले बनाकर खा लिए जाते हैं, उन्हें खाने में कोई हर्ज नहीं है। ये ताजे होते हैं और इनमें फ्री रेडिकल्स का स्तर कम होता है। हालांकि लंबे समय तक रखे गए अचार, जैसे कि सालभर पुराना या 2 साल पुराना अचार हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
उन्होंने सलाह दी कि लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि वे सीजन में अचार बनाएं और उसी सीजन में उसका सेवन करें। इससे न केवल स्वाद बना रहेगा बल्कि स्वास्थ्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
कैंसर से बचाव के उपाय
इस रिपोर्ट के आधार पर यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि आप अचार के सेवन में सतर्कता बरतें। पुराने अचार से दूरी बनाकर आप कैंसर जैसी बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं। ताजे अचार का सेवन करें और यह सुनिश्चित करें कि वह लंबे समय तक स्टोर न किया गया हो।
