हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पर्यावरणीय स्वास्थ्य और संबंधित क्षेत्रों पर नवीनतम साक्ष्य-आधारित हस्तक्षेपों का 2024 अद्यतन संग्रह (अपडेटेड कम्पेन्डीअम) जारी किया है। यह अपडेट पर्यावरणीय जोखिमों से होने वाली बीमारियों को कम करने और वैश्विक स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अपडेट वर्जन में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, और स्वास्थ्य के सभी प्रमुख विषय शामिल हैं और इसमें 500 से अधिक हस्तक्षेप तथा प्रासंगिक संसाधनों और सामग्रियों की विस्तारित सूचियां शामिल हैं।

व्यापक साक्ष्य-आधारित रणनीतियां

आपको बता दें कि यह महत्वपूर्ण संसाधन सरकारों, स्वास्थ्य अधिकारियों, और अन्य हितधारकों को पर्यावरणीय स्वास्थ्य चुनौतियों की एक विस्तृत श्रृंखला को संबोधित करने के लिए व्यापक साक्ष्य-आधारित रणनीतियां प्रदान करता है। इस रिपोर्ट में वायु प्रदूषण, जल और स्वच्छता, रसायन, जलवायु परिवर्तन और व्यावसायिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर किया गया है। ये प्रस्तावित कार्य एकीकृत दृष्टिकोणों को बढ़ावा देते हैं, जो पर्यावरणीय स्वास्थ्य को व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य और सतत विकास लक्ष्यों से जोड़ते हैं।

अपडेट कम्पेन्डीअम का महत्व

WHO में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ. मारिया नीरा ने इस अपडेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह रिपोर्ट 2024 वर्ज़न पर्यावरणीय स्वास्थ्य जोखिमों को दूर करने के हमारे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। वहीं इसकी मदद से सबसे प्रभावशाली कार्यों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त करके हम देशों को स्वस्थ वातावरण और बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य परिणामों की दिशा में निर्णायक कदम उठाने के लिए सशक्त बना सकते हैं।

ICHI कोड वर्ज़न का विकास

संग्रह के 2024 अपडेट के अलावा WHO ने पर्यावरणीय स्वास्थ्य हस्तक्षेपों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य हस्तक्षेप वर्गीकरण (ICHI) कोड के साथ संग्रह का एक वर्ज़न भी विकसित किया है। ICHI कोड वर्ज़न एक व्यापक और उपयोगकर्ता के अनुकूल कोडिंग प्रणाली प्रदान करता है, जो स्वास्थ्य सूचना प्रणालियों के साथ सहजता से जोड़ने, सटीक डेटा संग्रह और विश्लेषण की सुविधा प्रदान करने और विभिन्न स्वास्थ्य प्रणालियों और क्षेत्रों में स्वास्थ्य हस्तक्षेपों के वर्गीकरण को स्टैन्डर्डाइज़्ड करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

भविष्य इसकी दिशा

डॉ. नीरा ने बताया कि हमारे पास अब ऐसे उपकरण और संसाधन हैं जो देशों को पर्यावरणीय स्वास्थ्य हस्तक्षेपों को प्रभावी ढंग से लागू करने, प्रगति की निगरानी करने और उनकी उपलब्धियों पर रिपोर्ट करने में मदद करेंगे। WHO सरकारों, स्वास्थ्य प्राधिकारियों और हितधारकों को प्रोत्साहित करता है कि वे इन अपडेटेड संसाधनों का उपयोग करें और अपने पर्यावरणीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और नीतियों को मजबूत करें।

अपडेटेड संग्रह का उपयोग

अपडेटेड संग्रह और इसका ICHI कोड वर्ज़न देशों को प्रभावी पर्यावरणीय स्वास्थ्य हस्तक्षेपों को लागू करने, प्रगति की निगरानी करने और उनकी उपलब्धियों पर रिपोर्ट करने के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करता है। WHO ने जोर देकर कहा कि ये संसाधन स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण और पर्यावरणीय स्वास्थ्य डेटा के सटीक संग्रह और विश्लेषण को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *