अगर आप भी अपने घरों में गोल्डी, अशोक, भोला जैसी कंपनियों के मसाले का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करती हैं, तो सावधान हो जाएं। दरअसल हाल ही में इन मसालों को लेकर चौकानें वाला मामला सामने आया है। बता दें कि गोल्डी, अशोक, भोला समेत 16 कंपनियों के मसाले खाने लायक नहीं है। इन कंपनियों के मसालों के सैंपल जांच में फेल हो गए हैं। इन मसालों की जांच यूपी Food Safety and Drug Administration (FSDA) ने की है। जिसके बाद FSDA का कहना है कि कंपनियों के मसाले खाने योग्य नहीं हैं।

अलग-अलग मसालों की कंपनियों पर की थी रेड

दरअसल FSDA ने इसी साल कानपुर में अलग-अलग 16 कंपनियों के ऊपर रेड की थी। जिनमें 35 तरह के मसालों को टेस्ट के लिए भेजा गया था। जिसमें से अब 23 की रिपोर्ट सामने आ गई है। मसालों में पेस्टीसाइड और कीटनाशक (इंसेक्टिसाइड) की मात्रा काफी अधिक पाई गई। यही नहीं कीड़े भी मिले हैं।

खतरनाक कीटनाशक कार्बेंडाजिम मिला

16 सैंपल में खतरनाक कीटनाशक और 7 में माइक्रो बैक्टीरिया मिले हैं। पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में मसालों में जानलेवा बैक्टीरिया पाए गए हैं। साथ ही कार्बेंडाजिम भी मिला है, जिसका इस्तेमाल फफूंदी नियंत्रण के लिए होता है।

कंपनियों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा

फूड अधिकारी ने कहा कि हमने अलग-अलग जगहों से 35 मसालों के सैंपल लिए थे। सभी जांच के लिए लैब भेजे गए थे। अब फूड विभाग जिन कंपनियों के मसालों के सैंपल फेल मिले हैं, उनके मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *