महिलाओं की प्रजनन क्षमता आमतौर पर 25-30 साल की उम्र के बाद घटने लगती है, जिससे उन्हें बच्चे पैदा करने का दबाव महसूस होता है। वहीं कुछ खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपान की वजह से भी महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या हो सकती है। इस समस्या का समाधान अब एक नई दवा रेपामाइसिन के रूप में सामने आया है। यह दवा महिलाओं की प्रजनन क्षमता को 5 साल तक बढ़ा सकती है, जिससे उन्हें अधिक समय मिल सकेगा फॅमिली प्लानिंग बनाने के लिए। यही नहीं इस दवा से महिलाओं को अपने करियर और परिवार के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी, जिससे वे बिना किसी दबाव के जीवन का आनंद उठा सकेंगी।

करियर और परिवार में संतुलन

दरअसल आज की महिलाएं अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देती हैं और शादी के बाद भी काम जारी रखती हैं। इस स्थिति में बेबी प्लानिंग अक्सर टलती रहती है और 30-35 साल की उम्र आसानी से निकल जाती है। रेपामाइसिन दवा के आने से महिलाएं बिना किसी दबाव के अपने करियर और परिवार दोनों को संतुलित कर सकती हैं। यह दवा महिलाओं को अधिक समय देती है जिससे वे अपने करियर में स्थिरता पाने के बाद परिवार की योजना बना सकें।

ओवरी की उम्र में सुधार

के अनुसार गार्जियन के रिपोर्ट के मुताबिक रेपामाइसिन दवा महिलाओं की ओवरी की उम्र को 20 प्रतिशत तक घटा सकती है। यह दवा महिलाओं के मेनोपॉज को 5 साल तक बढ़ा सकती है, जिससे अंडे बनने की प्रक्रिया जारी रहती है और पीरियड्स भी नियमित रहते हैं। यह दवा ओवरी की उम्र के असर को धीमा करती है, जिससे फर्टिलिटी बढ़ती है और उम्र संबंधित बीमारियों का जोखिम कम होता है।

स्वास्थ्य में ओवरऑल सुधार

रेपामाइसिन दवा का उपयोग न केवल फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए बल्कि ओवरऑल हेल्थ में सुधार के लिए भी किया जा सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि इस दवा के सेवन से महिलाओं की हेल्थ बेहतर हो जाती है। इसमें एनर्जी लेवल, मेमोरी पावर, स्किन और बालों में भी सुधार देखा गया है। इसके अलावा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और महिलाओं की उम्र 9 से 14 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।

शुरुआती परिणाम और आगे की संभावनाएं

बता दें कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी के रिप्रोडक्टिव साइंस के प्रोफेसर डॉ. योसीन सुह की प्रारंभिक स्टडी में 100 महिलाएं शामिल हो चुकी हैं, और हर दिन 35 साल से ऊपर की कई महिलाएं इसमें जुड़ रही हैं। यह दवा कैंसर के इलाज में भी उपयोग होती है और इसके 44 साइड इफेक्ट्स हैं, जैसे इंफेक्शन, बीपी, सिरदर्द और मतली। लेकिन हेल्दी महिलाओं के लिए यह दवा सुरक्षित साबित हो रही है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *