कोरोना का कहर ख़त्म नहीं हो रहा है कि देश के अलग अलग राज्यों में अलग अलग तरह के वायरस से लोग बीमार हो रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोगों की जान भी चली गयी है। ऐसे में देश के तीन राज्यों की स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दरअसल केरल में निपाह, गुजरात में चांदीपुरा और महाराष्ट्र में जीका वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

वहीँ केंद्र सरकार ने राज्य में मामले की जांच करने, महामारी पर लगाम लगाने और तकनीकी सहायता देने में केरल, महाराष्ट्र और गुजरात की मदद के लिए एक बहु-सदस्यीय प्रतिक्रिया टीम तैनात करने का फैसला लिया है।

केंद्र हेल्थ एजेंसियां एक्शन में

बता दें गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 27 लोगों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। केरल में भी निपाह वायरस की चपेट में आने से 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई है, जबकि महाराष्ट्र में जीका वायरस के 28 मामले मिल चुकें हैं। तीन राज्यों में तीन अलग-अलग वायरस के अटैक से केंद्र हेल्थ एजेंसियां एक्शन में आ गई हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि केरल में 14 वर्षीय लड़के की मौत हुई है। उसे तीव्र एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम था और उसे कोझिकोड के एक अस्पताल में ट्रांसफर करने से पहले पेरिंथलमन्ना में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीँ पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी को भेजे गए सैंपल में निपाह वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य को सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को तुरंत लागू करने की सलाह दी है।

टेस्टिंग के निर्देश दिए गये हैं

आपको बता दें मृतक के संपर्क में आए लोगों की पहचान और पड़ोस में रहने वाले लोगों की टेस्टिंग के भी निर्देश दिए गए हैं। इन सभी लोगों का पता लगाने के बाद उन्हें 12 दिन क्वारंटाइन में रखा जायेगा। साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के वन हेल्थ मिशन के तहत बहु-सदस्यीय प्रतिक्रिया टीम को मामले की जांच करने और महामारी विज्ञान संबंधों की पहचान करने और तकनीकी सहायता प्रदान करने में राज्य का समर्थन करने के लिए तैनात किया जाएगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *