टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन हाल ही में एक मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रही हैं। दरअसल जैस्मिन आंखों की समस्या से परेशान है। वहीं जैस्मिन को यह समस्या तब आई जब उन्होंने एक ईवेंट में एक जोड़ी लेंस पहनना शुरू किया। जैस्मिन ने बताया कि लेंस लगाते ही उनकी आंखें खराब हो गईं और उन्हें देखने में दिक्कत होने लगी।
जैस्मिन ने सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी परेशानी
https://www.instagram.com/p/C9reb3Ozz1F/?utm_source=ig_web_copy_link
जैस्मिन ने सोशल मीडिया पर अपनी तकलीफ साझा की और बताया कि लेंस पहनने के बाद उनकी आंखों में जलन और दर्द होने लगा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें सही से देखना भी बंद हो गया और रात को सोने में भी उन्हें दर्द होता था। उन्होंने बताया कि मेरी आंखों में इतनी जलन हो रही थी कि मुझे ठीक से दिखना बंद हो गया था। हर पल ऐसा लगता था जैसे आंखों में कोई चुभन हो रही हो।
आंखों में हुई लेंस से इंफेक्शन
जैस्मिन की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए, उन्होंने तुरंत डॉक्टर से परामर्श किया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि जैस्मिन की आंखों में इंफेक्शन की वजह से उनकी कॉर्निया खराब हो गई है और तुरंत उपचार की आवश्यकता है। उन्होंने जैस्मिन को कुछ दवाएं और आई ड्रॉप्स देने की सलाह दी। जिससे उनकी आंखों की स्थिति में सुधार हो सके।
जैस्मिन ने अपने फैंस को दी चेतावनी
इस घटना के बाद जैस्मिन ने अपने फैंस को भी चेतावनी दी है कि लेंस पहनते समय बहुत सावधानी बरतें और हमेशा उच्च गुणवत्ता वाले और प्रमाणित लेंस ही उपयोग करें। हमेशा डॉक्टर की सलाह से ही लेंस का उपयोग करें।
फैंस जल्दी स्वस्थ होने की कर रहे हैं कामना
जैस्मिन की इस पोस्ट पर उनके फैंस और दोस्तों ने उनकी जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उन्हें हिम्मत बंधाई और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। जैस्मिन ने अपने फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी दुआओं और समर्थन से उन्हें बहुत हिम्मत मिल रही है।
