आये दिन अस्पताल से जुडी कई ख़बरें सामने आती रहती हैं। अब ऐसे में केरल में तिरुवनंतपुरम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक अस्पताल में 59 वर्षीय बुजुर्ग दो दिन तक लिफ्ट के अन्दर फंसा रहा। दो दिन के बाद लाइफ को कामकाज के लिए यूज़ करने के ओपन किया गया तो पता चला की बुजुर्ग अन्दर ही था। तब जाकर उसे बाहर निकला गया और फिर यूज़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेसुद मिला बुजुर्ग

बता दें लिफ्ट खुलने के बाद बुजुर्ग शख्स को लिफ्ट से बेसुध बाहर निकाला गया और तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फ़िलहाल उसकी हालत स्थिर है। इस मामले की बुजुर्ग के घरवालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

ओपीडी ब्लाक की लिफ्ट में फंसा था बुजुर्ग

बता दे किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह बुजुर्ग लिफ्ट के अंदर बंद हो सकता है। पुलिस के मुताबिक उलूर निवासी रवींद्रन नायर (59) शनिवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को दिखाने आए थे। वह यहां के ओपीडी ब्लॉक की लिफ्ट में फंस गए। पुलिस ने बताया कि रवींद्रन नायर पहली मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट में चढ़े थे लेकिन लिफ्ट नीचे आ गई। ऐसे में उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगायी, लेकिन किसी ने उनकी आवाज नहीं सुनी।

घरवालों ने गुमशुदगी की कराई थी रिपोर्ट दर्ज

आपको बता दें बुजुर्ग के घर नहीं पहुंचने पर उनके घरवाले परेशान हो गए। कई बार उनका मोबाइल नंबर ट्राई किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी। वे अस्पताल भी गए लेकिन रवींद्रन का कुछ पता नहीं चला। आखिर देर रात रवींद्रन के परिवार ने रविवार रात को मेडिकल कॉलेज पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *