अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि कोरोना जड़ से खत्म हो गया है, तो आप गलत सोच रहे हैं। दरअसल अब कोरोना की चपेट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन आ गये हैं। इससे पहले बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार भी कोरोना पॉजिटिव हुए थे। वहीँ आये दिन इसके अलग-अलग वैरिएंट्स निकलकर सामने आ रहे हैं।

सम्मलेन में किया गया टेस्ट

आपको बता दें हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोराना वायरस से संक्रमित हुए हैं। वे दो साल पहले भी कोविड की चपेट में आ चुकें हैं। आपको बता दें अमेरिका के लास वेगास में एक भाषण सम्मेलन के दौरान बाइडेन का कोविड टेस्ट किया गया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट आने पर पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं। वहीँ रिपोर्ट आने के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसका असर चुनाव पर भी पड़ सकता है। 

जो बाइडेन में दिखाई दिए ये लक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जो बाइडेन में कोरोना के हल्के लक्षण देखने को मिले हैं। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने दी है। कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद  बाद बाइडेन ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के डॉक्टर केविन ओ कॉनर के मुताबिक बाइडेन को खांसी आने के साथ नाक बहने की शिकायत हुई है। यही नहीं, इसके चलते उन्हें थकान भी महसूस हो रही है। डॉक्टर के मुताबिक उन्हें एंटी वायरल दवा पैक्सलोविड दी गई है। इसके साथ ही यूएस-यूके में इसके नए वैरिएंट्स के मामले भी सामने आ रहे हैं।

कोरोना वायरस के लक्षण

नाक बहने के साथ ही गले में खराश होना

बलगम जमा होने के साथ सिर में दर्द होना

छाती में भारीपन महसूस होना

सांस लेने में कठिनाई होना

शरीर और मांसपेशियों में दर्द

भूख कम लगना

कोरोना वायरस से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां 

भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें

खांसते और छींकते समय मुंह पर हाथ रखें

फलों और सब्जियों को बिना धोए न खाएं

जंगली जानवरों के संपर्क में आने से बचें

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *