WHO ने हाल ही में अपने नए प्लेटफ़ॉर्म MeDevIS का शुभारंभ किया है जो एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जिसका मुख्य उद्देश्य चिकित्सा उपकरणों की जानकारी को सुधारना और संग्रहित करना है। यह प्लेटफ़ॉर्म विशेष रूप से वैश्विक स्वास्थ्य संगठनों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों, और उपकरण निर्माताओं को सहयोग प्रदान करेगा ताकि वे अपने उपकरणों के बारे में अधिक ट्रांसपेरेंसी और गुणवत्ता सुनिश्चित कर सकें। वहीं MeDevIS का पूरा नाम मेडिकल डिवाइसेस इंफॉर्मेशन सिस्टम है।
MeDevIS कैसे है हेल्थ सेक्टर में प्रभावी
MeDevIS के जरिए उपयोगकर्ता देशों और स्वास्थ्य संगठनों के लिए विभिन्न उपकरणों के विश्वसनीयता और प्रभावीता का मूल्यांकन कर सकेंगे। यह डेटा संग्रहित करने, विश्लेषण करने और विभिन्न प्रकार के चिकित्सा उपकरणों के उपयोग की मानकों को स्थापित करने में मदद करेगा।
मानव स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में उपयुक्त
इस प्लेटफ़ॉर्म का विकास COVID-19 महामारी के समय में चिकित्सा उपकरणों के महत्व को और भी अधिक प्रकट करता है। इतना ही नहीं यह प्लेटफ़ॉर्म 2301 प्रकार के चिकित्सा उपकरणों पर जानकारी शामिल है, जो प्रजनन, मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य, कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज जैसी गैर-संचारी रोगों का समाधान करती हैं। बता दें कि यह एक मानव स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने में मदद कर सकता है, साथ ही संभावित जोखिमों को न्यूनतम करने में सहायक हो सकता है।
सुरक्षित मेडिकल सेवाएं देने में मददगार
वहीं MeDevIS प्लेटफ़ॉर्म उपकरण निर्माताओं को उनके उपकरणों के अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने में मदद कर सकता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित मेडिकल सेवाएं मिल सकेंगे।
दो अंतरराष्ट्रीय प्रणालियों का संदर्भ
बता दें कि यह प्लेटफ़ॉर्म यूरोपीय मेडिकल डिवाइस नॉमेंक्लेचर (EMDN) और ग्लोबल मेडिकल डिवाइस नॉमेंक्लेचर (GMDN) नाम के दो अंतरराष्ट्रीय प्रणालियों का संदर्भ है। इन प्रणालियों में स्टैन्डर्डाइज़्ड कोडिंग और परिभाषाएं हैं, जो विभिन्न देशों में रेगुलेटरी अप्रूवल, खरीद, आपूर्ति प्रबंधन और मूल्य निर्धारण के लिए रजिस्ट्रेशन को सरल बनाती हैं।
