Vaccination Drive : हेल्थ से जुडी कई तरह की वैक्सिनैशन लगती है। ऐसे में इसका रिकॉर्ड रख पाना मुश्किल हो जाता है, फिर चाहे वो मरीज हो या फिर वैक्सिनैशन लगाने वाले डॉक्टर। दरअसल अब एक ऑनलाइन प्लेटफार्म ने इसका सभी डाटा रखने की जिम्मा उठाया है। जिसके बाद आपको किसी तरह की मुश्किल नहीं होगी।

बता दें पूरे भारत में U-WIN नाम का एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च हो रहा है। इससे बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के वैक्सीनेशन का डिजिटल रिकॉर्ड आसानी से रखा जा सकेगा। इतना ही नहीं ये ऑनलाइन प्लेटफार्म मरीज की ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की बुकिंग भी करेगा। इस प्रोजेक्ट को पूरे भारत में लांच करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तैयारी कर ली है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं।

आखिर क्या है U-WIN

दरअसल UWIN का मतलब यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन (UIP) है और इसका उद्देश्य पूरे भारत में बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन प्रोसेस को डिजिटल बनाना और सुव्यवस्थित करना है। यह प्लेटफॉर्म भारत के यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (UIP) के तहत वैक्सीनेशन शेड्यूल को बेहतर करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह शिशुओं, बच्चों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम को ट्रैक और रिकॉर्ड करेगा।

UWIN में होगी पूरी जानकारी

आपको बता दें इस ऑनलाइन प्लेटफार्म UWIN में वैक्सीनेशन से जुड़ा सभी तरह का डाटा होगा। जिससे वैक्सीनेशन कवरेज को ट्रैक करना आसान हो जाएगा और यह सुनिश्चित हो जाएगा कि कोई भी छूट न जाए। इतना ही नहीं इससे मरीज ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले पायेगा। साथ ही ऑनलाइन ही सर्टिफिकेट भी उपलब्ध होगा। ये बिलकुल ऐसे ही काम करेगा जैसे COVID-19 के CoWIN प्लेटफॉर्म था। इसका मतलब है कि कोई भी व्यक्ति अपने आस पास के वैक्सीनेशन सेंटर को आसानी से ढूंढ पायेगा और ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकेगा।

UWIN कैसे काम करेगा

रजिस्ट्रेशन करानी होगी

आपको बता दें प्रेग्नेंट महिलाएं एक बार रजिस्ट्रेशन नंबर बनाकर, ऑनलाइन खुद ही रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी। जो लोग पहले से ही CoWIN पर रजिस्टर्ड हैं, वे उसी मोबाइल नंबर का उपयोग UWIN के लिए कर सकते हैं।

बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराना होगा

बच्चों के लिए नया रजिस्ट्रेशन अभिभावक के मौजूदा अकाउंट का उपयोग करके किया जा सकता है।

ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मिल पायेगा

लाभार्थी अपने वैक्सीन के लिए ऑनलाइन ही अपॉइंटमेंट ले सकता है। कोई भी अपने सुविधाजनक समय और स्थान के हिसाब से इसका चुनाव कर सकता है।

इसका पूरा प्रोसेस कैसा होगा

वॉक-इन रजिस्ट्रेशन

बता दें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा लाभार्थी पास के वैक्सीनेशन सेंटर और वॉक-इन या ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन भी करवा सकता है।

डिजिटल सर्टिफिकेट

हर बार एक डोज दिए जाने पर लाभार्थियों को एक डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा। ये वैक्सीनेशन लगवाने का प्रमाणपत्र होगा।

SMS नोटिफिकेशन आएगा

लाभार्थी के वैक्सीनेशन लगने का जब टाइम होगा तो ये सिस्टम आने वाली वैक्सीनेशन डेट को लेकर नोटिफिकेशन भी भेजेगा।

भारत का नेशनल हेल्थ मिशन

यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम (UIP) भारत के नेशनल हेल्थ मिशन का ही एक हिस्सा है। इसमें सभी प्रेग्नेंट महिलाओं और बच्चों का फ्री में वैक्सीनेशन किया जाता है। हर साल भारत में लगभग 2.6 करोड़ बच्चे पैदा होते हैं। ऐसे में UIP यह सुनिश्चित करता है कि उन्हें अलग-अलग बीमारियों से बचने के लिए समय पर सही वैक्सीन लग पाए।

UIP में कई बीमारियां कवर होंगी

डिप्थीरिया

काली खांसी

टेटनस

पोलियो

खसरा

रूबेला

बच्चों को ट्यूबरक्लोसिस

रोटावायरस डायरिया

हेपेटाइटिस बी

मेनिनजाइटिस और निमोनिया

न्यूमोकोकल निमोनिया जापानी एन्सेफलाइटिस

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *