हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में उन्होंने खुद को एक सुरक्षित स्थान पर रख लिया है। वहीँ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से चौंका देने वाली खबर सामने आई है कि अभी भी कोरोना की वजह से करोड़ों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इस बात की जानकारी डब्ल्यूएचओ ने एक नया बयान जारी कर दी है। इसमें वायरस की गंभीरता को लेकर who ने चिंता भी जताई है।
कोविड से 1700 से ज्यादा लोगों की मौत हो रही हर हफ्ते
बता दें डब्ल्यूएचओ के हालिया बयान में यह कहा गया है कि कोरोना की वजह से दुनिया भर में अभी भी हजारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं हर हफ्ते इसकी वजह से 1700 से भी अधिक लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। यह आंकड़े चौंकाने वाले हैं। डब्ल्यूएचओ ने भी संक्रमण की गंभीरता को देखते हुए चिंता जताई है। साथ ही कुछ जरूरी सावधानी बरतने की सलाह भी दी है।
डब्ल्यूएचओ ने किया आग्रह
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए टीकाकरण जारी करने का आग्रह किया है। ताकि अधिक जोखिम वाली आबादी को इस वायरस की चपेट में आने से बचाया जा सके। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्येयियस ने भी वैक्सीन कवरेज में कमी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि वैक्सीन कवरेज में गिरावट हम सभी क लिए घातक साबित हो सकती है। आंकड़ों से यह पता चलता है कि 60 से अधिक उम्र वाले लोगों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के बीच वैक्सीन कवरेज धीरे-धीरे कम हो गई है।
डब्ल्यूएचओ ने दी वैक्सीन को लेकर ये सलाह
Who की तरफ से ये कहा गया है कि जिन लोगों में वायरस की चपेट में आने का अधिक खतरा होता है, उन्हें वैक्सीन की खुराक देने के हर 12 महीने के भीतर वैक्सीन लगाई जानी चाहिए। इससे वायरस के प्रसार को रोकने और इसके खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
कोविड-19 से बचने के लिए इन सावधानियों पर दें ध्यान
बेसिक गाइडलाइंस और हाइजीन को फॉलो करें
सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें
अगर आप में कोविड के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो खुद को सबसे अलग कर लें और टेस्ट जरूर करवाएं
भीड़-भाड़ वाली जगहों में फेस मास्क का यूज़ करें
लिफ्ट, सीढ़ियों की रेलिंग, पब्लिक ट्रासंपोर्ट या किसी से हाथ मिलाने के बाद और कुछ खाने से पहले हाथों को अच्छे से सैनिटाइज करें
इसके शुरुआती लक्षणों में जुकाम, बुखार, खांसी, सूंघने की क्षमता का चले जाना और सांस लेने में दिक्कत होना शामिल है
