हाल ही में त्रिपुरा के गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक 20 साल के लड़के की किडनी ट्रांसप्लांट की गई। बता दें लड़के का ऑपरेशन अस्पताल में साढ़े छह घंटे तक चला। उसके बाद डॉक्टर्स की टीम की तरफ से लड़के के पिता को सफल सर्जरी की बधाई दी गयी।

किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया 

सर्जरी के बाद यहां के चिकित्सा अधीक्षक शंकर चक्रवर्ती ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने मुन्ना साहा सूत्रधर की एक किडनी उनके बेटे सुभम सूत्रधर को सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट की है। चिकित्सा अधीक्षक ने मीडिया को बताया, हमने हाल ही में मणिपुर के शिजा अस्पताल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। उनके गाइडलाइन से किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया।

शिजा हॉस्पिटल्स एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में की गयी सर्जरी

चक्रवर्ती ने कहा कि ऐसी सर्जरी और ट्रांसप्लांट के लिए उन्होंने शिजा हॉस्पिटल्स एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का चयन किया। यहां हमने स्टेप-बाय-स्टेप सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद सर्जरी शुरू की। वहीँ  उन्होंने कहा कि मरीज और उसके माता-पिता कुछ हफ्ते पहले “मुख्यमंत्री सामिपेसु” के दौरान मुख्यमंत्री साहा से मिले थे, जिसके बाद डॉक्टरों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया था।

13 लोगों की टीम हुई शामिल

13 सदस्यीय सर्जिकल टीम का नेतृत्व करने वाले इम्फाल के शिजा हॉस्पिटल के नेफ्रोलॉजिस्ट गुलिवर पोट्सांगबम ने कहा कि अस्पताल ने अब तक 114 किडनी ट्रांसप्लांट पूरे कर लिए हैं। वहीँ इस उपलब्धि की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री साहा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, आज की उपलब्धि राज्य की चिकित्सा सेवाओं में एक मील का पत्थर साबित हुई है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *