दुनियाभर से आए दिन नई-नई बीमारियों के मामले आ रहे हैं। इन्हीं में से एक किसिंग डिजीज भी है जो कई देशों में गंभीर समस्या के रूप में उभर रही है। किसिंग डिजीज इप्स्टीन-बार वायरस के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि यह बीमारी व्यक्ति की लार के संपर्क में आने से फैलती है। वहीं यह बीमारी किस करने के साथ साथ एक ही सिगरेट पीने, एक ही स्ट्रॉ से कुछ पीने या एक ही गिलास से पानी पीने से ये बीमारी हो सकती है। बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन में एक स्टूडेंट इस बीमारी से संक्रमित हुई है जिसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। ऐसे में चलिए इसके बारे में जानते हैं।

किसिंग डिजीज क्या है

किसिंग डिजीज या इप्स्टीन-बार वायरस एक वायरल संक्रमण है जो आमतौर पर जवान लोगों को प्रभावित करता है। यह वायरस सालों तक छिपा रह सकता है और बिना लक्षणों के भी व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है, जिससे इसका पता लगाना मुश्किल हो सकता है। इस वायरस का मुख्य कारण इसकी संक्रामकता है, जो नाक, मुंह, और गले के आसपास के भागों से फैलता है।

किसिंग डिजीज के नजर आने वाले लक्षण

हाई फीवर होना

गले की ग्रंथि में सूजन होना

गले में दर्द होना

गले में चुभन और खराश होना

शरीर में थकान महसूस होना

बॉडी पर रैशेज होना

भूख न लगना

लिवर प्रॉब्लम होना

सिरदर्द होना 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *