Amoebic Meningoencephalitis: एक तरफ बारिश होने देश के कई इलाकों में बाढ़ आ रही है तो कई जगह पर बीमारियाँ पनप रही हैं। ऐसे में अब केरल के पय्योली में दिमाग खाने वाले अमीबा से एक और मामला सामने आया है। यहां एक बच्चा इससे संक्रमित हो गया है। बता दें दिमः खाने वाली इस बीमारी को अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस कहते हैं। इस बीमारी की वजह से अभी तक कई बच्चों की मौत हो चुकी है।

मई में आया था पहला मामला

बता दें इसकी शुरुआत मई के महीने में हुई जहां पहला मामला सामने आया था। वहीँ अब तक इसकी चपेट में चार बच्चे आ चुके हैं। जिनमें से तीन की पहले ही मौत हो चुकी है।

चल रहा है इलाज

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी केरल के पय्योली जिले में एक बच्चे में यह संक्रमण पाया गया है।  एक निजी अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। बता दें कि इससे पहले कोझिकोड में दिमाग खाने वाले अमीबा से संक्रमित होने की वजह से 14 वर्षीय मृदुल नामक बच्चे की भी जान चली गयी थी।

बच्चे का चल रहा है इलाज

अब जो बच्चा इससे संक्रमित हुआ है उसका इलाज चल रहा है। डॉ. के मुताबिक उस बच्चे को 1 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  फिलहाल उसकी हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर ने आगे बताया कि शनिवार को ही इस संक्रमण की पहचान कर ली गई थी, जिसके बाद से बच्चे का इलाज किया जा रहा है।  

तीन बच्चे गंवा चुके हैं जान

3 जुलाई को इस संक्रमण की वजह से एक 14 वर्षीय लड़के की हो गई थी। इसके अलावा मलप्पुरम की एक पांच वर्षीय लड़की और कन्नूर की एक 13 वर्षीय लड़की की भी मौत चुकी है, वो भी इस संक्रमण की चपेट में आ गयी थी।

सीएम ने की मीटिंग

इस संक्रमण से जहां बच्चों की मौत की ख़बरें सामने आ रही है। वहीँ अब इसे रोकने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एक बैठक की थी। इस बैठक में अशुद्ध जलाशयों में स्नान न करने सहित कई सुझाव दिए गए।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *