आये दिन सोशल मीडिया पर कई लोगों की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसे में अब दिल्ली एम्स की डॉक्टर की डांस की वीडियो काफी वायरल हो रही है। दरअसल एम्स के एनुअल डे इवेंट के दौरान ये डांस किया गया था। वहीँ इस डॉ. लड़की के डांस को देखकर हर कोई हैरान है।
एक्स पर शेयर किया वीडियो
बता दें एक्स पर अंशिका सिंह यादव ने यह वीडियो शेयर किया है। मंगलवार रात में इस वीडियो को पोस्ट किया गया। जिसके बाद करीब 15 घंटे में यह वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को देखने पर आपको ऐसा महसूस होगा कि ये लड़की एक्सपर्ट डांसर है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रीट्वीट भी किया है।
टैलेंट की तारीफ कर रहे लोग
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लड़की के टैलेंट की काफी तरफ कर रहे हैं। वहीँ कुछ लोग उसे कोस रहे हैं कि एक डॉक्टर को ऐसा नहीं करना चाहिए।
लटके-झटके का हर कोई हो रहा है दीवाना
बता दें करीब 25 सेकेंड के इस वीडियो में लड़की के स्टेप्स और उनकी बॉडी की लचक देखकर हर कोई हैरान है। ऐसा लगता है कि वह किसी रियलिटी शो में भी पार्टिसिपेट करे तो आसानी से जीत सकती है। खैर, जो भी हो, इस लड़की के टैलेंज को सलाम करना चाहिए। एम्स जैसे संस्थान में डॉक्टरी की पढ़ाई के वक्त छात्रों को 12-14 घंटे की मेहनत करनी होती है। फिर नीट में अव्वल आने वाले छात्रों को ही एम्स में दाखिला मिलता है। ऐसे में कोई शक नहीं कि छात्रा पढ़ाई में भी अव्वल ही होगी।
