आज कल के लाइफस्टाइल को देखते हुए हरेक के घर में कई तरह की मेडिसिन तो होती ही हैं। ऐसे में हम में से बहुत से लोग हैं जो घर में रखी हुई मेडिसिन की एक्सपायरी डेट को देखते ही नहीं हैं और खा लेते हैं। बता दें first aid box में हम इन मेडिसिन को बंद करके रख देते हैं और भूल जाते हैं कि मेडिसिन लेने की डेट expire तो नहीं हैं। लेकिन कभी आपने ये सोचा है कि किसी दवा के एक्सपायर हो जाने के बाद क्या होता है। क्या इसको खा लेने के बाद शरीर में कोई उल्टा असर होता है। तो इस बारे में जानते हैं।

किसी दवा की एक्सपायरी डेट किस तरह से तय होती है

किसी भी दवा की एक्सपायरी डेट का मतलब उस समय सीमा से होता है जिसमें यह सुरक्षित, प्रभावकारी और गुणवत्ता वाली होती हैं। बता दें दवाओं की सुरक्षा, प्रभाव और गुणवत्ता दवाओं की एक्सपायरी डेट ट्रायल्स और स्टैंडर्ड के माध्यम से तय की जाती है। फार्मास्युटिकल निर्माता अपने products पर व्यापक स्थिरता का परीक्षण करते हैं ताकि यह आकलन किया जा सके कि वे विभिन्न स्टोरेज कंडीशन्स के तहत समय के साथ कैसे ख़राब होते हैं।

इसमें रियल-वर्ल्ड अनुभवों के लिए दवाओं को तापमान, आर्द्रता, प्रकाश और ऑक्सीजन के स्तर जैसे कारकों के संपर्क में लाना शामिल है। इन स्टडीज के माध्यम से, वैज्ञानिक यह निर्धारित करने के लिए दवा के केमिकल कंपोजीशन, पोटेंसी और भौतिक विशेषताओं की निगरानी करते हैं कि किस समय के बाद मेडिसिन की गुणवत्ता ख़त्म हो सकती है।

एक्सपायर्ड दवाएं खाने से क्या होता है

एक्सपायरी तारीख के बाद दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आप कर लेते हैं तो ये शरीर पर असर डालते हैं। हालांकि, परेशानी कितनी गंभीर है और क्या इसका प्रभाव है, यह बात इस पर निर्भर करती है कि दवा क्या है और यह कितनी पुरानी है। समय के साथ दवाओं का केमिकल कंपोजीशन बदल सकता है, जिससे उल्टा रिएक्शन हो सकता है जैसे रैशेज होना आदि। पुरानी दवाओं में माइक्रोबियल इंफेक्शन या बैक्टीरिया का विकास भी हो सकता है।  खासकर अगर गलत तरह से रखा गयी हो।

एक्सपायर्ड दवाएं लें से बचें

एक्सपायर्ड एंटीबायोटिक्स बैक्टीरियल इंफेक्शन से लड़ने में effective नहीं होती हैं। इसक सेवन करने से इंफेक्शन का ट्रीटमेंट सही नहीं होता है, जिससे बैक्टीरिया प्रतिरोध विकसित कर सकते हैं। इसके कारण लंबी बीमारी होने का खतरा बढ़ा सकता है।

एक्सपायर्ड इंसुलिन और हार्मोनल दवाओं की पोटेंसी खत्म हो सकती है, जिससे डायबिटीज या हार्मोनल का लेवल बिगड़ सकता है। गलत खुराक के कारण ब्लड शुगर कम-ज्यादा होना या कोई अन्य हार्मोनल परेशानी हो सकती है।

हृदय रोगों के लिए समाप्त हो चुकी दवाएं, जैसे एनजाइना के लिए नाइट्रोग्लिसरीन या बीपी की दवाएं, risk को बढ़ा सकता है। एक्सपायर्ड एपिनेफ्रिन ऑटो-इंजेक्टर (एनाफिलेक्सिस जैसी गंभीर एलर्जी रिएक्शन के लिए उपयोग किए जाने वाले) की पोटेंसी खत्म हो जाती है।

इसके अलावा, एक्सपायर्ड इंजेक्शन, आई ड्रॉप और ईयर ड्रॉप, कीमोथेरेपी दवाएं आदि भी स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक हो सकती हैं।

एक्सपायरी तारीख के बाद दवाएं होती हैं इफेक्टिव

बता दें एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दवाएं अपनी एक्सपायरी डेट के बाद भी थोड़े समय तक प्रभावी रहती हैं। हालांकि, उपचार के लिए एक्सपायरी दवाओं पर निर्भर रहने की सलाह नहीं दी जाती है।

क्या एक्सपायर हो चुके हर्बल या प्राकृतिक सप्लीमेंट सुरक्षित हैं

बता दें हर्बल और प्राकृतिक सप्लीमेंट भी समय के साथ खराब हो जाते हैं। उनकी एक्सपायरी डेट के बाद उनकी पोटेंसी कम हो सकती है। इसलिए इनके सेवन से बचें।

क्या एक्सपायर हो चुकी दवाओं को रिसाइकल किया जा सकता है

नियमित घरेलू कचरे के साथ एक्सपायरी दवाओं को रिसायकल करने की सलाह नहीं दी जाती है। पर्यावरण प्रदूषण को रोकने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फार्मास्युटिकल कचरे को विशेष हैंडलिंग और निपटान के तरीकों की जरूरत होती है। फार्मेसियों, हेल्थकेयर सर्विसेज या सरकारी एजेंसियों के ‘ड्रग टेक-बैक’ कार्यक्रम, समाप्त हो चुकी दवाओं के लिए सुरक्षित और पर्यावरणीय रूप से जिम्मेदार डिस्पोडल ऑप्शन हैं।

अगर एक्सपायरी दवा ले ली तो क्या करें

अगर एक्सपायरी दवा गलती से ले ली है तो सबसे पहले, शांत रहें और किसी भी उल्टी प्रतिक्रिया या लक्षण पर नज़र रखें।  हालांकि ज्यादातर समाप्त हो चुकी दवाएं तुरंत गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा सकती हैं, लेकिन अलर्ट रहना जरूरी है। कुछ मामलों में, तुरंत मेडिकल हेल्प लेने की सलाह दी जाती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *