हर महिला के लिए मां बनना अपने आप में एक अलग ही खुशी बयान करता है। वहीँ ऐसी स्थिति में महिला को अपना और अपने बच्चे का ज्यादा ध्यान रखना होता है। वहीँ ऐसे में महिला शारीरिक और मानसिक कष्ट भी सहती है। लेकिन बता दें इस सुख की प्राप्ति घर किसी को नहीं होती है। किसी न किसी कारण से बच्चा नहीं हो पाता है। ऐसे में वे महिला और उसका पति कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। इतना ही नहीं डॉक्टरों से सलाह भी ली जाती है कि किसी भी तरीके से महिला मां बन सके। दरअसल एक ऐसी महिला का मामला सामने आया है कि वह महिला दावा करती है कि उसके जुड़वां बच्चे पैदा हुए हैं। लेकिन दोनों बच्चों की मां अलग-अलग है।बता दें ये महिला कंस्ट्रक्शन कंपनी की मालकिन है। जबकि उसका पति बिजली मिस्त्री का काम करता है। आखिर ये अजब-गजब कारनामा किस तरह से हुआ, इसके बारे में जानते हैं।
जुड़वां बच्चों की मां अलग अलग
दरअसल इस महिला का नाम एरिन क्लैंसी है, जो 42 साल की हैं। एरिन एक निर्माण कंपनी की मालकिन हैं। वे अपने 38 साल के इलेक्ट्रिशियन पति ब्रायन और बेटों डायलन और डेक्लेन के साथ न्यूयॉर्क, अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों के जन्म के पीछे की आश्चर्यजनक कहानी बयान करते हुए बताया है कि उनके अपने गर्भ में एक और दूसरा बेटा एक सरोगेट के माध्यम से 900 मील दूर इलिनोइस में पैदा हुआ था। एरिन के मुताबिक जनवरी 2016 में वो ब्रायन से एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर मिली। दोनों एक-दूसरे से तीन साल तक मिलते रहे, फिर दोनों ने सितंबर 2020 में शादी कर ली। शादी के 4 महीने बाद बाद दोनों ने बच्चे का प्लान किया लेकिन वह मां बन पाने में सक्षम नहीं थी।
Ivf का लिया सहारा
इसमे में एरिन और उसके पति ने इफ्व की तरह रुख किया। पहला प्रयास असफल रहा, लेकिन दूसरे में सफलता मिल गई। हालांकि, 7 सप्ताह बाद ही एरिन का गर्भपात हो गया। इसके बाद एरिन ने मां बनने के सपने को सरोगेसी के माध्यम से पूरा करना चाहा। काफी जांचने-परखने के बाद इस कपल को सरोगेसी के लिए एक महिला मिल गई, जो न्यूयॉर्क से 900 मील दूर इलिनोइस में रहती थी। इस चीज के लिए तैयारियां शुरू की गयी। वहीँ उस महीने एरिन का पीरियड नहीं आया। जब उन्होंने चेक किया तो पाया कि वो प्रेग्नेंट हैं। दूसरी ओर सरोगेसी से बच्चे को जन्म देने की प्रक्रिया भी चल रही थी।
दोनों बेटे हुए
एरिन के मुताबिक उसकी प्रेग्नेंसी के 6 सप्ताह हुए तो ब्लिडिंग होने लगी। लेकिन अस्पताल में बताया गया कि बच्चा बिल्कुल सुरक्षित है। हालांकि, उनके अंदर डर बना हुआ था कि कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसे में जब वो 6 महीने की गर्भवती थीं, तब सरोगेट महिला में सफल भ्रूण प्रत्यारोपित किए गए। इसके 7 दिन बाद एरिन का आल्ट्रासाउंड हुआ, जिसमें उनके पेट में पल रहा बच्चा भी ठीक था। ऐसे में एरिन ब्रायन को बताया कि उनके दो बच्चे होने वाले हैं। एक तरफ एरिन ने अपने बड़े बेटे डायलन को जन्म दिया, तो दूसरी ओर सरोगेट महिला लगातार अपने हेल्थ अपडेट भेजती रही।
अद्भुत था जुड़वां बच्चों का मां बनना
एरिन ने बताया कि जब हमारा बड़ा बेटा डायलन 6 महीने का था, तब डेक्लेन का सरोगेसी से जन्म हुआ। हम कुछ सप्ताह के लिए उसके पास गए। मैं उसे गोद में लेने वाली पहली व्यक्ति थी और मुझे इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ। बांझपन के अंधेरे से बाहर निकलकर मैं अब दो स्वस्थ लड़कों की मां बन चुकी थी। एरिन के मुताबिक उसने दोनों बच्चों की देखभाल के बारे में एक फोरम पर पोस्ट किया था, जिसमें बताया था कि जुड़वां बच्चों की उम्र में छह महीने का अंतर है। इस बारे में जानकर लोगों को भरोसा नहीं हुआ। वो कहने लगे कि इसमें कोई घोटाला है। यह कैसे संभव है?
